आगरा योगी सरकार मे भू माफियाओं के हौसले बुलंद रिपोर्ट रनों सिंह
आगरा योगी सरकार मे भू माफियाओं के हौसले बुलंद रिपोर्ट रनों सिंह
तहसील शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
तहसील शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
सिद्धार्थनगर । शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी संजीव रंजन, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 54 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-37, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-07, विकास-05, विद्युत-01, पूर्ति-03, सरयू नहर-01 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-01 तथा पुलिस-02 प्रार्थना-पत्रों को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, एस ओ सी मेघवरण, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग , जिला उद्यान अधिकारी, तहसीलदार शोहरतगढ़, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आगरा योगी सरकार मे भू माफियाओं के हौसले बुलंद रिपोर्ट रनों सिंह
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल उतरौला बलरामपुर सावन माह के पवित्र महीने में आज तेरस को लोगों ने उतरौला नगर से पिपराघाट गाजे-बाजे के साथ नंगे पांव होते हुए पैदल चलकर राप्ती नदी से गंगाजल लेकर उतरौला दुखहरण नाथ मंदिर पर आकर जलाभिषेक किया गया व भक्तों का ताता व भारी भीड़ महिलाएं व पुरुष व बच्चों का ल
Leave a Comment: