रात के अंधेरे में अज्ञात चोरो ने दो घरो क़ो बनाया निशाना  रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर 


रात के अंधेरे में अज्ञात चोरो ने दो घरो क़ो बनाया निशाना 
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर 
मोनू सिंह इमलिया सुल्तानपुर
बीती बुधवार की रात थाना क्षेत्र इमलिया सुल्तानपुर इलाके के   केशवपुर गांव में रात के अधेंरे में अज्ञात चोरों ने दो घरो मे बनाया निशाना। दोनों घरों से लगभग 75 हजार रुपयों की नगदी व आठ लाख के कीमत की ज्वैलरी समेत अन्य सामग्री पर अपना हाथ साफ कर भाग निकले। गृहस्वामी अवधेश सिंह के मुताबित उनके घर के बाहर कमरे में लगी खिड़की को तोड़कर  घर के अंदर कमरे मे रखें पांच बक्से उठा ले गए सुबह जब आंखे खुली तो पूरे घर का नजारा ही कुछ और था। उन्होंने ने बताया की चोरी कर ले गए बक्सो मे 75 हजार की नगदी व दो सोने की अंगूठी व 12 चांदी के सिक्के समेत अन्य सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पीड़ित दोनो गृहस्वामी अखिलेश सिंह व अवधेश सिंह ने चोरी की घटना के संबंध में पुलिस क़ो तहरीर दे दी है। इलाके में हुई इस चोरी की घटना से केशवपुर ग्रामवासियों समेत पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
यह चोरी की वारदात कही न कही थाना इलाके की पुलिस के सुस्त  होना भी दर्शाती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।