’’विश्व जनसंख्या दिवस’’ के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
’’विश्व जनसंख्या दिवस’’ के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
????समाज के चहुंमुखी विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण आज की महती आवश्यकता-मा0 विधायक
श्रावस्ती, 11 जुलाई, 2023। ’’विश्व जनसंख्या दिवस’’ के अवसर पर जनसंख्या के स्थिरता हेतुु जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेगें जो 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगें। जनसंख्या स्थिरता हेतु जन जागरुकता बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड इकौना में माननीय विधायक रामफेरन पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना परिसर में जागरूकता रैली एवं सारथी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो लोगों को परिवार नियोजन के उपाय भी बतायंगे और उन्हें अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया करेंगी।
इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि समाज के चहुमुखी विकास के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना आज की महती आवश्यकता है। इसके लिए देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि बढ़ती जनसंख्या को स्थिर किया जा सके। उन्होने कहा कि यदि लोग शत-प्रतिशत इस पर अमल कर लेंगे तो निश्चित ही छोटा परिवार, सुखी परिवार का सपना साकार हो सकेगा।
इस अवसर पर अधीक्षक डा0 आशीष श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, अब्दुल हन्नान सहित अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त तहसील जमुनहा में माननीय जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ने भी जागरूकता रैली एवं सारथी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधीक्षक डा0 सुजीत कुमार, डा0 सिद्धेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज बीजेपी जिला कार्यालय पर संपर्क से समर्थन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली सीतापुर
जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील भानपुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग स
जौनपुर।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार तथा इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में 2 अक्टूबर से 8 अक्ट
जौनपुर जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव क
Leave a Comment: