समाज  से व्यक्ति का अस्तित्व,समाज मे राजनीति नही समाज से राजनीति सम्भव,रमेश सोनी


रिपोर्ट - बोरावड़ से मुकेश जोया

  समाज  से व्यक्ति का अस्तित्व,समाज मे राजनीति नही समाज से राजनीति सम्भव,रमेश सोनी

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान जिला कार्यकरणी  शपथ  एवम स्वागत समारोह हुआ आयोजित 

बोरावड़  कस्बे मे  मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्थान नागौर जिला कार्यकरणी का सपथ एवम स्वागत समारोह  बड़े ही हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अजमेर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी,एवम कांग्रेस नेता राजेन्द्र सोनी गंगानगर के मुख्य आतिथ्य  में एवम स्वर्णकार समाज के प्रदेश एवम राष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारियों सहित  लगभग एक हजार समाज बन्धुओ की उपस्तिथि में  नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ढल्ला एवम  समस्त  कार्यकरणी ने पद एवम गोपनीयता की सपथ के साथ समाज उत्थान  संकल्प लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य  अतिथि भाजपा नेता रमेश सोनी  ने कहा कि समाज सर्वोपरि है राजनीति अस्थाई है।समाज बिना व्यक्ति का कोई अस्तित्व नही।समाज मे राजनीति जाग्रति आज की जरूरत है। राजनीति का पहला धर्म है कि  समाज के भलाई के लिए राजनीति करें , न कि   समाज में राजनीति करें। सोनी ने  युवा शब्द को उल्टा पठन करते हुए कहा कि वायु होता है समाज  निर्माण में युवा एवम मातृ शक्ति की अहम भूमिका होती है।उन्होंने कहा बालक बालिकाजो  कि शिक्षा  एवम संस्कारो  से समाज विकसित और   जागरूक समाज का निर्माण होगा। कांग्रेस नेता राजेन्द्र सोनी ने    राजस्थान सरकार द्वारा बनाये गए स्वर्णकला एवम रजत बोर्ड की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह बोर्ड  स्वर्णकार समा के लिए ही बनाया गया है । इससे समाजकल्याण  विकास के नए आयाम स्थापित होगा। स्वर्णकार समाज के व्यवसाय एवम  जीवन प्रगति में सार्थक साबित होगा।  
मैढ़ स्वर्णकार समाज के संरक्षक मदन लाल रोड़ा ने संस्थान का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला  ,साल,साफा  पहना कर एवम स्वर्णकार समाज बोरावड़ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया।  अतिथियों को समाज बन्धुओ ने 51 किलो की माला पहनाई वही गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। वही स्काउट गाइड द्वारा अतिथियों को प्रेड सलामी दी।
जिलाध्यक्ष हनुमान सोनी ने आगन्तुक  समाज बन्धुओ का अतिथियों का आभार प्रकट किया। ढल्ला ने समाज के इस मंच से स्वर्णकार समाज महिला मंडल बोरावड़ को सांस्कृतिक एवम सामाजिक  कार्यक्रमो के संचालन के लिए 50 हजार लागत का  शानदार इको साउंड सिस्टम  देने की घोषणा की वही सामाजिक  सरोकार निभाते हुए नगोर  समाज के एक ब्लड कैंसर रोगी को इलाज के लिए 10 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज की प्रतिभा राधेश्याम  जादूगर  विराट द्वारा मैजिक श्यो का प्रदर्शन एवम बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान अजमीढ़ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 सभा को
राष्ट्रीय कांग्रेस स्वर्णकार विचार मंच के  राष्ट्रीय अध्यक्ष, पचौर (मध्यप्रदेश) से बनवारीलाल सोनी, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष दीपक कडेल, एडवोकेट मेड़ता सिटी, .  प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती सुगंधा जयपुर, स्वर्णकला बोर्ड बनाओ संघर्ष समिति के प्रमोद जवडा, ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष उषा कड़ेल,युवा जिलाध्यक्ष  रामावतार सोनी, बोरावड़ स्वर्णकार समाज अध्यक्ष जयकुमार सोनी,,बनवारी सोनी मध्यप्रदेश,जीतमल खजवानिया,लक्ष्मण सिंह मैढ़, जगजीवन राम हरियाणा,जेकी  सोनी हनुमान गढ़,पवन नारनोली जयपुर,श्रवन देवाल  जयपुर,घनश्याम बबेरवाल जयपुर,मालचंद दांवर लाडनू,तुलसीराम सोनी जोधपुर,घनश्याम लावट जयपुर, सुनीता,ममता,उर्मिला,प्रभुदयाल दांवर, रामबल्लभ सोनी पाली, हरिप्रसाद सोनी अजमेर,  दिनेश तोसवड,मोरध्वज सोनी,बीकानेर,नितेश अग्रोया मकराना, सहित  आज पास क्षेत्र के समाजबंधु उपस्थित थे।मंच का संचालन शिक्षाविद मुकेश चौहान ने किया|

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।