राजेश कुमार सिद्धार्थ ने वार्ड नं. 51, ब्लॉक कसमण्डा के ग्राम कसमंडा ऊँचा, खीर, कल, सुरैचा, चौड़िया, मानपारा, पूरनपुर, हनुमानपुर आदि गाँवों का दौरा कर किसानों से संवाद किया।


सीतापुर।
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार सिद्धार्थ ने वार्ड नं. 51, ब्लॉक कसमण्डा के ग्राम कसमंडा ऊँचा, खीर, कल, सुरैचा, चौड़िया, मानपारा, पूरनपुर, हनुमानपुर आदि गाँवों का दौरा कर किसानों से संवाद किया।

जन सम्पर्क के दौरान किसानों ने बताया कि खाद की किल्लत से खेती पर संकट गहराता जा रहा है। खेतों में बुवाई का समय होने के बावजूद यूरिया, डीएपी आदि खाद किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही।

श्री राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यह सरकार किसानों को केवल चुनावी नारों में याद करती है, लेकिन असल में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। किसान परेशान हैं, उनकी आवाज़ बुलंद करना किसान कांग्रेस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही खाद वितरण की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसान कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में उनके हक की लड़ाई लड़ेगी और खाद की समस्या को लेकर जिला प्रशासन एवं शासन तक यह आवाज़ पहुँचाई जाएगी।

इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और किसान कांग्रेस के जन आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।