टेलीविजन एक्ट्रेस स्नेहल राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने से 21 साल बड़े नेता से शादी कर ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों का नाम ट्रेंड करने लगा है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दी है।
स्नेहल राय ने किन शो के किया हैं काम?
स्नेहल राय ने इश्क का रंग सफेद, जन्मों का बंधन, इच्छाधारी नागिन, परफेक्ट पति और विष में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जानकारी दी है कि वह अपने पति माधवेंद्र कुमार राय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। उन्हें उनके परिवार और घर से काफी प्यार मिलता है।
स्नेहल राय ने कब की है शादी?
स्नेहल राय ने खुलासा किया कि उन्होंने 10 वर्ष पहले शादी की है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने कभी भी अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलासा नहीं किया है। अब वह जल्द एक ब्यूटी पेजेंट में भाग लेने वाली है। उन्होंने हाल ही में, इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपने से 21 वर्ष बड़े व्यक्ति से शादी की है।
स्नेहल राय की माधवेंद्र कुमार राय से मुलाकात कैसे हुई?
इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पहली बार मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी। इसे वह होस्ट कर रही थी और वह वहां वीआईपी गेस्ट बनकर आए थे। इसके बाद उन्होंने उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए एक और शो होस्ट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में स्नेहल राय कहती हैं,
कौन हैं स्नेहल राय?
स्नेहल राय ने यह भी कहा कि दोनों के बीच इस बात को लेकर कोई मलाल नहीं है। वह एक एक्ट्रेस है। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। उनके शो काफी पसंद किए गए है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनके फॉलोअर्स की संख्या अच्छी-खासी है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: