फिल्म आदि पुरुष की ओर आकर्षित करना चाहते हैं उक्त फिल्म के द्वारा सहिष्णू हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आहत करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय बरेली! विषय:- सहिष्णु हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म आदि पुरुष को तत्काल पूरे देश में प्रतिबंधित करने एवं इसके निर्माता निर्देशकों पर दंडात्मक कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन!
हम समस्त शिवसैनिक कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से आप महामहिम का ध्यान वर्तमान में देश में दिखाई जा रही फिल्म आदि पुरुष की ओर आकर्षित करना चाहते हैं उक्त फिल्म के द्वारा सहिष्णू हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आहत करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। उक्त फिल्म में दिखाए गए चरित्र कहीं भी हमारे आराध्य भगवान राम मां सीता एवं हम सब के आराध्य पवन पुत्र हनुमान से कहीं भी मेल खाते हुए नहीं दिखते हैं ।उक्त फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक ने फिल्म के वाक्य, उसमें की जा रही वार्तालाप एवं शब्दों को बेहद ही आपत्तिजनक और अमर्यादित एवं हमारे आराध्य के चरित्र के बिल्कुल विपरीत प्रस्तुत किए गए हैं जिससे समस्त हिंदू समाज बेहद दुखित है, कुंठा ग्रस्त है। उक्त फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने इस फिल्म के निर्माण में कहीं भी हिंदू समाज की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा है, न ही फिल्म प्रमाणन बोर्ड के द्वारा उक्त फिल्म को प्रमाण पत्र देते समय ही किसी प्रकार की कोई संवेदनशीलता है। यही कृत अगर किसी अन्य धर्म या समाज के विषय में किया गया होता तो आज शायद पूरे देश की स्थिति अत्यंत भयाभय होती। हिंदू समाज की शालीनता एवं शांतिपूर्ण व्यवहार का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाते हैं किंतु अब शिवसैनिक व हिंदू समाज चुप बैठने वाला नहीं है और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आगे आने को तैयार है।
अतः हम समस्त शिवसैनिक इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम से यह मांग करते हैं की तत्काल हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली उक्त फिल्म को पूरे देश में प्रतिबंधित किया जाए एवं इसके निर्माता निर्देशकों को के ऊपर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह के कुक्रत्य की पुनरावृत्ति न हो सके।
इसी आशा और विश्वास के साथ।
जिला प्रमुख
दीपक पाठक
महानगर प्रमुख
धनपाल सिंह
संगठन मंत्री डॉ मनीष यादव
युवा प्रमुख रविंद्र यादव वीरपाल यादव सुदीप यादव नन्हे यादव राजपाल यादव प्रदीप गंगवार प्रवीण सक्सेना हरिभूमि मिश्रा संजीव सिंह सोनू सिंह परिहर चंद्रा नवीन शर्मा चुरा शर्मा रेनू शर्मा वैशाली श्रीवास्तव शिवम मिश्रा संजीव गुप्ता आशीष शर्मा आशीष पाल देवेंद्र मोरिया अजय शर्मा गौरव संसार सचिन राठौर सचिन राजपूत एवं शिवसैनिक मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
चचेरे भाई ने 13 जून को उसको घर में अकेला दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया लेकिन किशोरी द्वारा शोरगुल मचा दिया गया जिस पर उसकी मां आ गई और आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन जौनपुर जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर में माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन व डॉक्टर डे पर डिवाइन हॉस्पिटल में PD
बहराइच के गल्ला मंडी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विगत कई वर्षों से एक ही पद पर तैनाती व सेवानिवृत्त गल्ला मंडी समिति कर्मचारियों के संबंध में जनसूचना के
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल ह
Leave a Comment: