विश्व योग दिवस पर भाजपा द्वारा जनपद में विभिन्न जगहों पर किया गया कार्यक्रम रिपोर्ट अनवर आदिल हाशमी


विश्व योग दिवस पर भाजपा द्वारा जनपद में विभिन्न जगहों पर किया गया कार्यक्रम

रिपोर्ट अनवर आदिल हाशमी

बलरामपुर । आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में सैकड़ों स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर योगाभ्यास किया। योग दिवस पर बलरामपुर नगर के तुलसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा श्रावस्ती संयोजक शंकर दयाल पांडे, सदर विधायक पल्टूराम सम्मिलित हुए। अजय मिश्रा द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास आसान कराया गया और योग के फायदों के बारे में चर्चा किया गया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, महामंत्री वरूण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, डॉ अजय सिंह पिंकू, कार्यक्रम संयोजक डीपी सिंह बैंस, सह संयोजक अजय मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, विक्की शर्मा, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, ए के सिंह, अजय श्रीवास्तव, ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, झूमा सिंह, गोविन्द सोनकर, डॉ तुलशीश दूबे आदि नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे, तुलसीपुर सरस्वती शिशु मंदिर में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला और उतरौला में विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक गैंसड़ी शैलेष कुमार सिंह शैलू पचपेड़वा में योग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।