आज का सुविचार#रिश्ते चाहे कितनी भी दूर क्यो ना हो उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाते रहना चाहिए ।#Good Morning
Good Morning
सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक सनकी ससुर के द्वारा अपनी बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है
ससुर बहू पर रकता है गंदी नजर, विवाद हुआ तो गर्दन पर मार दी कुल्हाड़ी
सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक सनकी ससुर के द्वारा अपनी बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी ससुर अपनी बहू को गंदी निगाह से देखता था. इस बात पर आए दिन विवाद होता था. आरोपी ने विवाद में ही गुस्से में आगर महिला के गर्दन पर टांगी से कई वार किए. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस तरह बढ़ा विवाद मामला बरगवां थाना क्षेत्र के बरहटी गांव का है. बताया जा रहा है कि रामगरीब साकेत उम्र 50 वर्ष ने अपने घर की रसोई में खाना बनाकर चूल्हा पर रखा था. उसकी बहू जब रसोई घर में गई तो समान निकालते समय खाना चूल्हा से गिर गया, जिससे महिला का ससुर भड़क गया और बहू से लड़ने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि ससुर ने बहु की गर्दन पर टांगी से कई वार कर दिए. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. Also Read - पति लापता होने पर महिला प्रत्याशी ने की चुनाव लड़ने से इंकार बहु पर रखता था गंदी निगाह एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ससुर राम गरीब साकेत अपनी बहू पर गलत निगाह रखा था जिस वजह से आए दिन ससुर और बहू के बीच विवाद होता था. बीते दिन दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर राम गरीब साकेत ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने बहू की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. हो चुकी है आरोपी के पत्नी की मौत जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी की मौत 8 वर्ष पूर्व में हो चुकी है. कौसल्या का विवाह दो साल पहले आरोपी के बेटे बसंतलाल के साथ हुआ था. बसंतलाल मजदूरी के लिए दिन भर घर से बाहर रहता था, इसी का फायदा उठाकर ससुर बहू पर गलत नजर रखता था.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Good Morning
उत्तर प्रदेश में रामपुर व आज़मगढ़ लोक सभा सीट खाली होने के बाद यहां उप चुनाव हो रहें हैं
युवक को दो अज्ञात सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर घायल कर दिया
Leave a Comment: