कलेक्टर श्री चैतन्य और पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने संयुक्त रूप से पथरिया ब्लॉक के ग्राम नंदरई, बोतराई और बांसा कला के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया भ्रमण,अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश


कलेक्टर श्री चैतन्य और पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने संयुक्त रूप से पथरिया ब्लॉक के ग्राम नंदरई, बोतराई और बांसा कला के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया भ्रमण,अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

दमोह से लखन ठाकुर की रिपोर्ट

दमोह. त्रि-स्तरीय पंचायत निवार्चन को लेकर आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. कृष्ण चैतन्य ने पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के साथ पथरिया ब्लॉक के ग्राम नंदरई, बोतराई और बांसा कला के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निर्वाचन केन्द्रों का जायजा लिया एवं मूलभूत व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर सबसे पहले पथरिया महाविद्यालय पहुंचे और मतदान सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कक्षों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम नंदरई, बोतराई और बांसा कला में बनाये गये मतदान केन्द्रों की बुनियादी व्यवस्थाओं को देखकर रिटर्निंग आफीसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा दमोह एवं पथरिया के प्रथम चरण के चुनाव होने वाले है, चुनाव की तैयारियों और बाकी बूथ की व्यवस्थाए यहां पर देखी है, सारी व्यवस्थाएं यहां पर ठीक पाई गई है। प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां 25 जून को होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुये कम्पलीट हो गई है।

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा सभी लोग निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र चुनाव, निष्पक्ष चुनाव के दायरे में रहकर नियमों का पालन करते हुये चुनाव में अपनी सहभागिता अच्छी तरह से निभायेंगे और चुनाव आचरण संहिता का पालन करने में प्रशासन और निर्वाचन शाखा को सहयोग करेगें।

पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनीवार ने कहा आज पथरिया जनपद में नंदरई, बोतराई और बांसा कला के संवेदनशील मतदान केंद्रों का संयुक्त भ्रमण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ किया गया। इस संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली गई है। इन क्षेत्रों में प्रति प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया सेक्टर मोबाइल जो बनाई गई है, पुलिस सर्किल मोबाइल इस प्रकार से बनाई गई है कि प्रत्येक आधे घंटे में वह मोबाइल लगातार भ्रमण करती रहेगी, यदि कोई सूचना मिलती है तो अधिकतम 15 से 20 मिनट में वह संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम अंजली द्विवेदी, एसडीओ पुलिस आरपी रावत और टीआई रजनी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

अब तक टीवी न्यूज चैनल से✍️ ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।