आरपी यादव बालिका पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ भव्य योग शिविर


आरपी यादव बालिका पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ भव्य योग शिविर

सन्तकबीरनगर। यशवंत यादव

आरपी यादव बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय मड़हाजोत महुली के कैंपस में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ। संस्थान के प्रबंधक एवम् पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव 'केसी' के नेतृत्व में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस योग शिविर में शिरकत किया। योग शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक श्री यादव ने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है। योग करने से बीमारियां दूर होती है तथा शुगर व बीपी भी कंट्रोल होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए भी योग का बहुत अधिक महत्व है योग करने से मानसिक तनाव दूर होता है जिससे अध्ययन में सहायता मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई देशों के लोग प्राचीन भारतीय संस्कृति की विधा योग के प्रति अपनी भागीदारी निभाते हैं जिससे पूरा विश्व इस दिन योग के सानिध्य में रह कर स्वस्थ एवम् खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देता है। श्री यादव ने छात्राओं से इस विधा में पारंगत होने की अपील करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।