छेड़छाड़ की और गाली-गलौज कर धमकाकर भागा। युवतियों ने शोर मचाते हुए शोहदे का पीछा किया


आशियाना के पावर हाउस चौराहे पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार एक शोहदे ने स्कूटी से जा रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। युवतियों के विरोध पर छेड़छाड़ की और गाली-गलौज कर धमकाकर भागा। युवतियों ने शोर मचाते हुए शोहदे का पीछा किया। यह देख आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने शोहदे को दबोच लिया। भीड़ ने शोहदे को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपित बाइक सवार को पकड़ लिया गया है। आरोपित की पहचान औरंगाबाद के रहने वाले सरवन के रूप में हुई है। सरवन को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, स्कूटी सवार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवतियों ने बताया कि वह स्कूटी से पावर हाउस चौराहे की ओर जा रही थीं। इस बीच पीछे से बाइक सवार आया उसने टक्कर मार दी।विरोध पर मारपीट कर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर भागा। यह देख आस पड़ोस के लोग भी दौड़े। युवतियों ने बताया कि उन्होंने भी भीड़ के साथ शोहदे का पीछा किया और कुछ दूर पर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा। मामले की तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने पहले कार्रवाई से इंकार किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तो तहरीर ली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।