क्षेत्राधिकारी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण
भ्रष्टाचार के नये – नये आयाम स्थापित कर रहा कप्तानगंज ब्लाक
– भ्रष्टाचार के नये – नये आयाम स्थापित कर रहा कप्तानगंज ब्लाक
– एडीओ पंचायत एवं सचिव की मेहरबानी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार
– प्रधान के लिखित शिकायत देने के बाद जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में मस्त
कप्तानगंज बस्ती-बस्ती जिले के विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत करचेलिया में 6 महीने से गायब चल रहे महेन्द्र चौहान सफाई कर्मी की फर्जी उपस्थिति एवं फर्जी वेतन भुगतान के मामले में ब्लाक कप्तानगंज उलझा हुआ है ।आपको बताते चले कि विकासखंड कप्तानगंज भ्रष्टाचार के मामले में चर्चित विकासखंड है जिसमें एडीओ पंचायत और सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार के नए नए आयाम स्थापित किए जाते हैं । ग्राम पंचायत कचोलिया में सफाई कर्मचारी 6 महीने से अधिक समय से ड्यूटी से गायब अर्थात ड्यूटी से अनुपस्थिति चल रहा है महेन्द्र चौहान सफाई कर्मी अपनी उपस्थिति ग्राम पंचायत में ना करा कर अन्य कहीं उपस्थिति दिखाकर एडीओ पंचायत एवं सचिव की मिलीभगत से फर्जी वेतन भुगतान प्राप्त कर रहा है अजय ग्राम प्रधान 6 महीने डियूटी से गायब होने के बाद जब सफाई कर्मी के ड्यूटी के बारे में पता किया तो पता चला कि सफाई कर्मी की तैनाती ग्राम पंचायत करचोलिया में ही है लेकिन एडीओ पंचायत और सचिव से दुरभि संधि करके फर्जी उपस्थिति पंजिका बनवाकर फर्जी वेतन भुगतान ले रहा है । अजय प्रधान द्वारा ड्यूटी से गायब चल रहे सफाई कर्मी की शिकायत एडीओ पंचायत एवं सचिव रामजस वर्म से किया था लेकिन एडीओ पंचायत व सचिव राम जस वर्मा ने कोई संज्ञान नहीं लिया । 6 महिने ड्यूटी से गायब चल रहे महेन्द्र चौहान सफाई कर्मी से मीडिया टीम द्वारा पूछताछ की गई तो महेन्द्र चौहान सफाई कर्मी ने बताया कि हम उपस्थिति पंजिका का दूसरा रजिस्टर दूसरे विभाग से बनवा लिए हैं और उसी पर हस्ताक्षर करते हैं और उपस्थिति पंजिका एडीओ पंचायत एवं सचिव की दया दृष्टि से अपने पास रखता हूं । एवं मनचाहा हस्ताक्षर कर लेता हूँ । महेन्द चौहान सफाई कर्मी ने कहा कि प्रधान के पास रखा उपस्थिति पंजिका से कोई लेना देना नहीं है ।सफाई कर्मी ने यह भी बताया कि हम पेरोल एडीओ पंचायत और सचिव रामजस वर्मा से प्रमाणित करवाते हैं और हम उपस्थिति पंजिका अपने पास रखते हैं । इस संबंध में एडीओ पंचायत एवं सचिव राम जस वर्मा ने कहा कि प्रधान के पास रखा उपस्थिति पंजिका के अलावा दूसरा उपस्थिति पंजिका किस अधिकारी ने किया जारी किया हम को नहीं पता है । फर्जी उपस्थिति एवं वेतन भुगतान की चर्चा पूरे जिले में चल रही है । फर्जी उपस्थिति पंजिका जारी करना , फर्जी मस्टर रोल प्रमाणित करना, फर्जी वेतन भुगतान होना एक जांच का विषय है । अब देखना है कि बहुचर्चित जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर द्वारा भ्रष्टाचरियों को ऊपर क्या कार्यवाही की जाती है ?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
क्षेत्राधिकारी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण
आराजीअमानी मे महिला की हत्या का हुआ खुलाशा पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के ग्राम शिवनगर थाना गजरौला के रहने वाले बाबूराम ने बताया की पड़ोस
Leave a Comment: