Abtaktv उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के ग्राम शिवनगर थाना गजरौला के रहने वाले बाबूराम ने बताया की पड़ोस
उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के ग्राम शिवनगर थाना गजरौला के रहने वाले बाबूराम ने बताया की पड़ोस
आराजीअमानी मे महिला की हत्या का हुआ खुलाशा पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
आराजीअमानी मे महिला की हत्या का हुआ खुलाशा पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
प्रधान प्रतिनिधी को फ़साने के लिए किया पत्नी की हत्या
आजमगढ़ जनपद के थाना महराजगंज पुलिस ने विगत 30 मई को आराजी अमानी मे जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का खुलासा किया है |पुलिस के अनुसार वादी संतविजय यादव ने ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तहसीलदार यादव और उनके सहयोगियों को झूठे मुकदमे मे फ़साने के लिए अपनी पत्नी अंतिमा की गोली मारकर हत्या कर दी और तहसीलदार यादव सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुक़दमा पंजीकृत करा दिया | महराजगंज पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना करते हुए प्रधान प्रतिनिधि तहसीलदार यादव को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी |पुलिस ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व भी वादी संतविजय यादव ने अपने पिता को जान से मारने की नियत से गोली मारने का आरोप तहसीलदार यादव सहित तीन लोगों पर लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर स्थानीय थाने मे धारा 307 सहित अन्य धाराओं मे मुक़दमा पंजीकृत कर जाँच मे जुटी हुई थी कि उसके कुछ दिने बीते भी नहीं थे कि वादी ने तहसीलदार यादव और उनके सहयोगिओं द्वारा उसकी पत्नी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी |विगत कुछ ही दिनों मे एक ही विवाद मे दो गोली कांड ने पुलिस के होस उड़ा दिए और पुलिस पूरी तत्परता से छानबीन मे जुट गयी | पुलिस की माने तो वादी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारी घटना बताते हुए सच्चाई कुबूल करते हुए अपने भाई कन्हैया यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिस को अंजाम देने की बात स्वीकार किया और हत्या मे प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा को उसके निशानदेही पर बरामद भी कर लिया गया है | महराजगंज पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर वादी संतविजय को न्यायालय भेज दिया |हत्या मे साजिश करने वालो का नाम रखा गया गोपनीय।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत के ग्राम शिवनगर थाना गजरौला के रहने वाले बाबूराम ने बताया की पड़ोस
बुंदेलखंड के प्रभावशाली व्यक्तित्व, पुष्पेंद्र अवस्थी (ललपुर) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
औद्योगि निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ लाइव प्रसारण
Leave a Comment: