कमासिन, बांदा। ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत


कमासिन, बांदा। ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत।।

कमासिन, बांदा। कस्बे में दुर्घटनाओं से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। लोहरा गांव के समीप ट्रक दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत को लोग भूले भी नहीं थे। कि कस्बे में मंगलवार को एक साइकिल सवार युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
कस्बा से गुजरे बांदा राजापुर स्टेट हाईवे पर बढ़ी ट्रकों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का सिलसिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गत सोमवार को लोहरा गांव के समीप पछौहा निवासी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को ट्रक ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं मंगलवार को कस्बा निवासी 28 वर्षीय युवक जगदीश पुत्र श्रीपाल खेंगर को दोपहर तीन बजे बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की मां शकुंतला देवी ने बताया कि मेरा लड़का जगदीश साइकिल लेकर पेट्रोल पंप के समीप लगी आरा मशीन से लकड़ी लेने जा रहा था। जैसे ही जगदीश, विजय सिंह के मकान के समीप से साइकिल से गुजर रहा था। बांदा की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने सामने से टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की मां शकुंतला देवी की सूचना पर थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया है। हृदय विदारक घटना से घटना जगदीश के परिवार में कोहराम मचा है। मां शकुंतला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जगदीश की शादी नहीं हुई थी और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया है।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।