ab tak tv#एक महिला पर अपने आशिक के साथ मिलकर पति को जान से मारने का आरोप
एक महिला पर अपने आशिक के साथ मिलकर पति को जान से मारने का आरोप
जनपद के विभिन्न स्कूलो की छात्राओ से जिलाधिकारी संजीव रंजन नें कलेक्ट्रेट सभागार में बात की
जनपद के विभिन्न स्कूलो की छात्राओ से जिलाधिकारी संजीव रंजन नें कलेक्ट्रेट सभागार में बात की
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ लिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति फेज-04 के अन्तर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलो की छात्राओ से जिलाधिकारी संजीव रंजन नें कलेक्ट्रेट सभागार में बात की।
महिला कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग, डिस्ट्रिक्ट स्काउट टीम और प्लान इण्डिया संस्था द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण स्वावलम्बन एवं प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करने जिले में समान लिंगानुपात स्थापित करने, बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज एवं आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करने व उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने की उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों से उनके बारे में बात की, बच्चियों ने अपने कॅरिअर के सवाल किये जैसे पुलिस बनने के लिए क्या तैयारी करे। बालिका किरन मिश्रा ने सवाल किया कि वह आर्मी में जाना चाहती है, प्रीति ने सवाल किया कि लड़कियों को समाज में जिम्मेदारी समझा जाता है, सम्पदा नहीं समझा जाता है। इसी प्रकार सभी बच्चो ने अलग-अलग बातो को जिलाधिकारी से जानकारी लिया।उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन से उपस्थित छात्राओ द्वारा प्रश्न पूछा गया कि प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने के लिए क्या करना चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने बड़ी ही सहजता के साथ पूछे गये प्रश्नो का उत्तर दिया। जिलधिकारी ने बताया कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना है तो कड़ी मेहनत करना चाहिए तथा विपरीत परिस्थियों का सामना करना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को समाज में बदलाव के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी बच्चियों को धन्यवाद देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रोबेशन अधिकार, विनोद राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय विवेक मालवीय जिला समन्वयक प्लान इण्डिया के प्रसून शुक्ला, हरिकेश दुबे के आदि की उपस्थिति रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
एक महिला पर अपने आशिक के साथ मिलकर पति को जान से मारने का आरोप
.बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पैगंबर हज़रत मुहम्मद पर की अभद्र टिप्पणी,, मौलाना तौकीर रजा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र रिपोर्टर.... आदेश गंगवार स्थान.... बरेली
ग्राम खदरा मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
Leave a Comment: