माँ ने जताया बेटे की हत्या की आशंका# जिला ब्यूरो आवैश अंसारी गोंण्डा
माँ ने जताया बेटे की हत्या की आशंका जिला ब्यूरो आवैश अंसारी गोंण्डा
जर्जर वीरान सचिवालय के दम पर ग्राम पंचायतो में योजनाएं संचालित करने का दावा..... यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
जर्जर वीरान सचिवालय के दम पर ग्राम पंचायतो में योजनाएं संचालित करने का दावा.....
यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
फतेहपुर। मामला फतेहपुर जिले के विजयीपुर क्षेत्र के कुल 64 ग्राम पंचायतों में अब तक महज 5 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन सज कर पूरी व्यवस्थाओं के साथ तैयार हैं शेष 59 में 25 जर्जर व विरान हालत में पड़े हैं 34 में कार्य प्रगति पर है।
विजयीपुर क्षेत्र में खंडहर वीरान एवं अर्ध निर्मित पंचायत भवनों के भरोसे जिम्मेदार ग्राम पंचायत से ही सरकार की योजनाओं को संचालित करने का दंभ भर रहे हैं जबकि हकीकत में कुछ अलग है क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में गोदौरा रक्षपालपुर टेसाही बुजुर्ग रायपुर भसरौल कूरा सहित 5 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पूरी तरह से तैयार है जहां पर पंचायत सहायक घंटे 2 घंटे बैठ रहे हैं शेष 59 ग्राम पंचायतों में अभी तक तो कंप्यूटर सिस्टम तक नहीं खरीदे गए इतना ही नहीं एकडला महेशपुर मठेठा त्रिलोचनपुर गाजीपुर खखरेरु रामपुर पहाड़पुर सहित 25 गांव के सचिवालय जर्जर एवं वीरान पड़े हैं जिनका पुनः निर्माण होना है जिनमें अभी तक श्रीगणेश भी नहीं हुआ 34 ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण चालू है इन बदहाल भवनों के दम पर जिम्मेदार क्षेत्र में पंचायत सहायक द्वारा कार्यालय में ग्राम पंचायत की सभी योजनाओं को संचालित करने का दावा कर रहे हैं
बिना काम के मानदेय उठा रहे पंचायत सहायक
विजयीपुर क्षेत्र के 5 ग्राम पंचायतों में ही अब तक गांव के सचिवालय में सरकारी योजनाएं संचालित करने की तैयारी की गई है परंतु दर्जनों ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक मुफ्त में घर बैठे मानदेय उठा रहे हैं बताया जा रहा है पंचायत सहायक के मानदेय में सचिव और प्रधान की हिस्सेदारी भी लग रही है आखिर क्यों ना लगे जब बिना काम के मानदेय मिलेगा तो हिस्सेदारी तो बनती है।
क्या बोले जिम्मेदार-
एडीओ पंचायत मोहम्मद हारुन ने बताया अभी एक सप्ताह हुए हैं चार्ज लिए विशेष जानकारी नहीं है अगर बिना काम के पंचायत सहायक मानदेय ले रहे हैं तो जांच का विषय है।
पूर्व एडीओ पंचायत शिवनंदन सिंह ने बताया 5 ग्राम पंचायतों में योजनाएं संचालित है 25 ग्राम पंचायत के भवन जर्जर स्थिति में है शेष में काम शुरू है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
माँ ने जताया बेटे की हत्या की आशंका जिला ब्यूरो आवैश अंसारी गोंण्डा
कम्युनिस्ट पार्टी ने बढ़ती महंगाई पर सौंपा ज्ञापन,
संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
Leave a Comment: