संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 


विग ब्रेकिंग---संतकबीरनगर
    
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक, टीवी,सन्तकबीरनगर

संत कबीर नगर 31 मई 2022(सू0वि0)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुषक्ल ने बताया कि राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में आज पूर्वान्ह 10.00 बजे से 03ः00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, कलेक्टेªट परिसर, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 
    उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में स्विगी इन गोरखपुर, होलीहर्ब्स कॉम, मारूति सुजुकी मैन पॉवर सर्विस एवं समावेश फिनसर्व प्रा0लि0 ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 117 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से स्विगी इन गोरखपुर में डिलेवरी ब्वॉय के पद पर 12, होलीहर्ब्स कॉम में वेलनेस एडवाईजर, के पद पर 13, मारूति सुजुकी मैन पॉवर सर्विस में टेक्निकल सुपरवाईजर, हेल्पर, आदि के पद पर 33 एवं समावेश फिनसर्व प्रा0लि0 में फील्ड ऑफिसर के पद पर 09 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस प्रकार उक्त रोजगार मेले में कुल-67 अभ्यर्थियों  का चयन किया गया।
       इस रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, प्लेसमेंट प्रभारी अमित रावत, अभिषेक पाठक, अजय राणा, चन्दपाल, आदि लोग उपस्थित रहे।धन्यवाद,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।