म प्रगतिशील किसानों को विभिन्न पुरुस्कारो से नवाजा गया


अमित उद्यान रत्न 2022 से नवाजे गए मशरूम उत्पादक किसान जयपाल

अब तक टीवी के लिए अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट

लेफ्टिनेंट अमित सिंह मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उद्यानिकी फसलों एवं जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में चंदद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चार दिवसीय उद्यानिकी फसलों एवं जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश प्रदेश के तमाम प्रगतिशील किसानों को विभिन्न पुरुस्कारो से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों में सात प्रगतिशील किसानों को अमित उद्यान रत्न 2022 पुरुस्कार के लिए चुना गया। आपको बताते चले कि लेफ्टिनेंट अमित सिंह की याद में 14 वें स्वदेश प्रेम जागृति संगोष्ठी 2022 में फतेहपुर जनपद के किसानों ने फिर से देश और प्रदेश में अपनी लगन मेहनत और नवाचारों के माध्यम से चमक बिखेरी। उत्तर प्रदेश के 7 सम्मानित किसानों में फतेहपुर के जयपाल को उनके उत्तम गुणवत्ता के मशरूम उत्पादन और विपणन के लिए चुना गया। उन्होंने 2018 में ईंट भट्ठे की नौकरी को छोड़ के 4 हट से मशरूम उत्पादन शुरू किया था। पहले ही साल अच्छा मुनाफा मिलने से उन्होंने अब 8 हट कर ली हैं जिससे उन्हें लगभग 16 लाख मुनाफा इस वर्ष हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पास निजी भूमि नहीं है। फिर भी वह लीज पर खेती करते हैं। मशरूम उत्पादन के द्वारा भूमिहीन किसान, अनपढ़ बेरोजगार नवयुवक व नवयुवतियां अच्छा मुनाफा कमाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने बगैर किसी सरकारी सहायता के मशरूम उत्पादन के द्वारा अपनी आजीविका प्राप्त की है। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर और सीएसए कानपुर के कुशल मार्गदर्शन का बहुत योगदान रहा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव की केंद्र प्रभारी डॉक्टर साधना वैश और फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश किशोर ने किसानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सब्जी उत्पादक किसान पंकज पटेल,जैविक किसान वीरेन्द्र यादव, भईया लाल विश्वकर्मा, औषधीय फसल उत्पादक कृषि उद्यमी अमित श्रीवास्तव समेत तमाम किसानो ने भी उन्हें बंधाई दी।वहीं कार्यक्रम में आयोजित कृषि ज्ञान प्रश्नोत्तरी में जनपद के सफलतम किसान राम सिंह पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फिर से जनपद का नाम देश और प्रदेश में    
ऊंचा किया है। वहीं फाउंडेशन की मुखिया श्रीमती विमला सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 14 वर्षो से जय जवान जय किसान नारे को सार्थक कर अपने पुत्र स्वर्गीय लेफ्टिनेंट अमित सिंह के सपने को पूरा करने में लगी हुई हैं । अब उनके जीवन का लक्ष्य किसानों की बेहतरी में ही जीवन खपाना रह गया है जो अब सार्थक भी हो रहा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।