Abtaktv कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया
कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया
24 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण
सराहनीय कार्य
थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव।
24 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली लूट के 5,43,676 रुपये, एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, 02 खोखा/01 जिन्दा कारतूस व एक डी.वी.आर बरामद कर किया गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बदमाशों को लूट के 5,43,676 रुपये, एक प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर, एक तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, दो एंड्रॉयड मोबाइल व सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद कर गिरफ्तार किया।
संक्षिप्त विवरणः-कल दिनांक 30.05.2022 को थाना कोतवाली गंगाघाट जनपद उन्नाव पर वादी श्री पुनीत तिवारी स्टोर मैनेजर पुत्र श्री कृष्ण कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला रावगंज थाना कोतवाली कालपी जनपद जालौन ने थाना स्थानीय पर आकर सूचना दिया कि ईजी डे शापिंग माल, शुक्लागंज उन्नाव में प्रातः समय करीब 08.10 बजे स्टोर को टीम लीडर पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी ग्राम पिपरौली गड़िया थाना सैसो जनपद इटावा द्वारा साथी स्टोर कर्मचारी शैला अंसारी पुत्री लईक अंसारी निवासी मरहला चौराहा थाना गंगाघाट उन्नाव व फरहान पुत्र रमजान बैग निवासी मोहल्ला गोताखोर थाना गंगाघाट उन्नाव द्वारा रोज की भांति स्टोर को खोला गया। सुबह करीब 08.40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा असलहे के दम पर शोरूम में उपस्थित तीनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर शोरूम की तिजोरी खुलवाकर 08 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जांच एवं घटनास्थल के निरीक्षण सहित वादी पुनीत
तिवारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0 264/22 धारा 392 आई.पी.सी. पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना गंगाघाट पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम गठित की गयी। आज दिनाँक 31.05.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश त्रिभुवनखेड़ा-पोनी मार्ग पर लूट का सामान लिए कहीं जा रहे है। मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर विश्वास करते हुए थाना गंगाघाट पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त बदमाशों कोb घेरकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। तत्पश्चात एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया तथा एक बदमाश जो कमर में तमंचा लगाये हुए था, भागने के प्रयास की नीयत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिया। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में फायरिंग करने वाले बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उन्नाव में भर्ती कराया गया तथा मौके से उक्त बदमाशों के कब्जे से लूट के 5,43,676 रुपये, एक प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर, एक तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद, दो एंड्रॉयड मोबाइल (honor व mi कम्पनी के) व सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर किया गया। दोनों से नाम पता पूछने पर 1.सुनीत सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह निवासी 18 Q-Block तात्याटोपे नगर थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 27 वर्ष 2. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र शिव मंगल सिंह निवासी ग्राम पिपरौली गढिया थाना सहसों जनपद इटावा उम्र करीब 26 वर्ष बताया गया। दोनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सुनीत उपरोक्त ने बताया कि हम दोनों रिश्तेदार हैं व पुष्पेन्द्र सिंह उपरोक्त ने मुझे लूट कारित करने के लिए बुलाया था। हम दोनों त्रिभुवनखेड़ा-पोनी मार्ग पर ग्राम पोनी के पास लूट के रुपयों का हिस्सा बांटने आये थे। जब पुलिस ने हमें घेर कर पुष्पेन्द्र को पकड़ लिया तब मैनें अपने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। u
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.सुनीत सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह निवासी 18 Q-Block तात्याटोपे नगर थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 27 वर्ष।
2. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र शिव मंगल सिंह निवासी ग्राम पिपरौली गढिया थाना सहसों जनपद इटावा उम्र करीब 26 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1.लूट के 5,43,676 रुपये
2.एक प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर
3.एक तमंचा 315 बोर 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त सुनीत सिंह के कब्जे से)
4. दो एंड्रॉयड मोबाइल (honor व mi कम्पनी के)
5.सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर
6.एक अदद काला बैग
थाना गंगाघाट पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 श्री राकेश कुमार गुप्ता
2. उ0नि0 श्री मोहित कुमार कनौजिया
3. उ0नि0 श्री सर्वेश कुमार
4. का0 अमित पवार
5. कां0 हरिनाथ
6. का0 मोहित कुमार
7. का0 इमरान खांन
8. का0 मुकेश मिश्रा
9. का0 राजेश कुमार सिंह
10.का0 कृष्ण प्रताप सिंहया
स्वाट टीम-
1. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार (प्रभारी स्वाट टीम)
2. हे0का0 खैरुल बशर बीवी
3. हे0का0 रोहित शर्मा
4. का0 सुनील कुमार
5. का0 आशीष मिश्र
6. का0 अंकित बैसला
7. का0 राधेश्याम(सर्विलांस)
पल-पल की खबर देखने के लिए बने रहिए यूपी अब तक न्यूज़ के साथ
संवाददाता हिमांशु की विशेष रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया
कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया
चोर/टप्पेबाज को एक अदद अवैध तमंचा,01 अदद जिंदा कारतूस व 50,000/- नगद के साथ किया गिरफ्तार!
Leave a Comment: