दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हो गए हैं


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हो गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता स्थित कंपनी से जुड़े हवाला की लेन-देन के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया, क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएँगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है। 

भाजपा से किए सवाल

वहीं, आप विधायक दिलीप पांडेय ने ट्वीट किया कि भाजपाई एजेंसियों को दर्जनों बार पूछताछ करने के बाद भी कुछ नहीं मिला। फर्जी कहानियां गढ़ने वाले भाजपा के तोता-मैना ईडी को पता है कि जिन कंपनियों पर आरोप हैं, उनके सत्येंद्र जैन से कोई संबंध नहीं हैं। वजह एक और स्पष्ट है कि भाजपा को हिमाचल में जमीन खिसकती दिख रही है, इसलिए केस खोला है।

क्या है मामला 

 

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला के एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें वहीं पर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला कोलकाता स्थित कंपनी के पैसे के लेन देन से जुड़ा है जिसमें आरोप है कि हवाला का इस्तेमाल किया गया है।  

इधर आप सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आने वाले चुनाव के कारण ऐसा कर रही है। चुनाव आते ही भाजपा इस तरह के खेल खेलती रहती है। इसमें नया कुछ नहीं है। आम आदमी पार्टी को दबाने की साजिश है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।