मनमानीपूर्ण तरीके से गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ होगा निर्णायक संघर्ष- बंदना सिंह 1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर माले शुरू करेगी अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन बंद किया गया राशनकार्ड जल्द चालू हो- प्रभात रंजन गुप्ता वार्ड- पंचायत स्तर पर सर्वदलीय अनुश्रवण समिति की बैठक


मनमानीपूर्ण तरीके से गरीबों का राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ होगा निर्णायक संघर्ष- बंदना सिंह

1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर माले शुरू करेगी अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन

बंद किया गया राशनकार्ड जल्द चालू हो- प्रभात रंजन गुप्ता

वार्ड- पंचायत स्तर पर सर्वदलीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर पात्र-अपात्र राशनकार्डधारी को चिंहित करने की हो व्यवस्था- सुरेंद्र

राशनकार्ड रद्द करने एवं भीषण महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ जिलिधिकारी के समक्ष 30 मई को प्रदर्शन

ताजपुर  /समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता  ) 29 मई 2022

    बगैर सर्वे आफिस में बैठकर प्रखण्ड के अंदर हजारों गरीबों का राशनकार्ड रद्द करना मनमानीपूर्ण एवं जन विरोधी कदम है. तमाम रद्द कार्ड को चालू करने, छूटे का नाम जोड़ने एवं वंचितों को तत्काल राशनकार्ड देने की व्यवस्था करे प्रशासन अन्यथा भाकपा माले निर्णायक आंदोलन चलाने को बाध्य होगी.
  ये बातें खेग्रामस सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए प्रखण्ड के भेरोखरा के वार्ड-12 में  भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा.
  मौके पर भूखलू साह, सूर्यनारायण साह, संतोष कुमार, खुशबू कुमारी, सविता देवी, मुन्नी कुमारी, पूजा कुमारी, गुड़िया कुमारी, गीता देवी, खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव आदि उपस्थित थे.
  भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राशनकार्ड रद्द, महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 30 मई को समस्तीपुर के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन एवं 1 जून से ताजपुर अंचल एवं प्रखण्ड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन भाकपा माले के बैनर तले चलाया जाएगा. उन्होंने आम- आवाम से इसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।