फ्रांटियर स्प्रिंग फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट हादसे में 1 मजदूर की हुई मौत 4 गम्भीर रूप से हुए घायल
फ्रांटियर स्प्रिंग फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट हादसे में 1 मजदूर की हुई मौत 4 गम्भीर रूप से हुए घायल
पुल तो बना । सड़क कब बनेगी
पुल तो बना । सड़क कब बनेगी
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड कोयलसा के जलालपुर महाबल पट्टी होते हुए डड़चा नोनावे हुसेपुर पिंपरी होते हुए अंबेडकर नगर जिले के नगर पंचायत राजेसुलतानपुर जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों के सहयोग से समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन कर जलालपुर महाबल पट्टी गांव में स्थित नाले पर पुल का निर्माण तो पीडब्ल्यूडी विभाग से तो करवा दिया गया लेकिन अभी तक सड़क को पुल से नहीं जोड़ा गया जहां एक तरफ जर्जर सड़क से होकर ग्रामीणों को करीब 10 वर्षों से गुजरना पड़ रहा है वही अथक प्रयास के बाद पुल का निर्माण तो करोड़ों रुपए की लागत से कर दिया गया लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते पुल का कोई अस्तित्व समझ में नहीं आ रहा है जिसको लेकर के ग्रामीणों ने आज शाम को समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में पुल पर बृहद विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले ग्रामीण दयाराम पटेल, वीरेंद्र, वर्मा,रमाशंकर धोबी,अमित गौड़,मंजेश गौड़, मिथिलेश वर्मा, उमाशंकर वर्मा,सूरज प्रजापति, दीपक प्रजापति,नीरज प्रजापति, राहुल वर्मा,वंशराज वर्मा,विन्ध्याचल, रामअवतार,बृकेश कुमार, रविन्द्र कुमार,बिंदु कुमार,राम भवन,संतलाल,मुरली, विशाल, प्रमोद,रजनीश,राजू वर्माआदि अनेक लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही पुल से संपर्क मार्ग को नहीं जोड़ा नही गया तो हम ग्रामीण बुढ़नपुर तहसील का घेराव कर तहसील में ताला जड़ने का काम करेंगे इतना ही नहीं ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि पुल के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त सड़क का भी निर्माण होना चाहिए बता दें कि एकवर्ष पूर्व से ही पुल का निर्माण विभाग द्वारा करवा दिया गया इसके पहले बारिस के समय में ग्रामीणों को कमर से ऊपर पानी से होकर गुजरना पड़ता है।इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र ही संपर्क मार्ग को पुल से जोड़ा जाए अन्यथा बारिश का समय आ चुका है हम सभी ग्रामीणों को पानी से होकर के ही गुजरना पड़ सकता है इतना ही नहीं इस मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय से लेकर के जूनियर हाई स्कूल इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज स्थित है इसी रोड से छात्र-छात्राओं को भी गुजारना पड़ता है अगर पुल को रोड से जोड़ा गया तो इससे आने-जाने वाले छात्रों को भी काफी सहूलियत मिलेगी इस संबंध में उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर पुल का निर्माण हो गया है तो संबंधित विभाग से संपर्क मार्ग को जोड़ करके जर्जर सड़क का निर्माण भी करवा दिया जाएगा शासन की मंशा के अनुरूप सभी सड़कों की कायाकल्प की जा रही है इस रोड का भी निर्माण शीघ्र ही करवा दिया जाएगा जिससे आने जाने वाले राहगीरों को किसी तरह की समस्या ना हो।
रिपोर्ट अजय प्रकाश यादव
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
फ्रांटियर स्प्रिंग फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट हादसे में 1 मजदूर की हुई मौत 4 गम्भीर रूप से हुए घायल
बिग ब्रेकिंग थाना ललौली के ग्राम सभा मुत्तौर के मजरा नया डेरा में एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे को चूम कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
Leave a Comment: