समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें, 


समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें, 

राजस्व व पुलिस को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश


जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला में जिलाधिकारी एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के द्वारा
समाधान दिवस में आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को बड़े ही ध्यान पूर्वक सुना गया।साथ ही उनका निराकरण करने हेतु राजस्व और पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है।तथा लंबित सभी प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिया गया। डीएम एस राज लिंगम और एसपी धवल जयसवाल  ने समाधान दिवस में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए सभी फरियादियों की जन समस्याओं और शिकायतों को सुना। जिसके बाद गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।वहीं कप्तानगंज उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा के द्वारा थाना रामकोला में आए हुए फरियादियो की जन समस्याओं को सुना गया एवं गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं थाना प्रभारी नीरज कुमार राय द्वारा जन समस्याओं को सुना गया।समाधान दिवस के अवसर उप निरीक्षक राम चन्द्र यादव, उप निरीक्षक नब्बीस अंसारी,उप निरीक्षक अनुज कुमार पटेल, उप निरीक्षक संदीप सिंह, उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उप निरीक्षक राजीव यादव,उप निरीक्षक गौरव राय,दीवान दिनबंदु तिवारी,कास्टेबल विजय यादव,जितेंद्र कुमार  पुलिस व राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्ता,संगम प्रसाद,प्रदीप के साथ साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

रिपोर्ट अबतक टीवी

ब्यूरो चीफ
कुशीनगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।