थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 


थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

 बलरामपुर   माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना गौरा पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किए जाने का निर्देश संबंधित को दिया गया
थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद/चकरोट विवाद आदि का राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर पक्षों के आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतपंजिका का निरीक्षण किया गया।

थाना कोतवाली नगर में 14 शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से 04 पत्रों पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया, गौरा थाना में 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार बलरामपुर सदर अंकुर यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय दुबे, प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा, संबंधित राजस्व निरीक्षक लेखपाल उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।