इन मासूम बच्चों के हाथ में कलम और काफी होनी चाहिए, उन बच्चों के हाथों में कुछ जिम्मेदारों द्वारा तसला और कुदाल थमा दिया गया
इन मासूम बच्चों के हाथ में कलम और काफी होनी चाहिए, उन बच्चों के हाथों में कुछ जिम्मेदारों द्वारा तसला और कुदाल थमा दिया गया
पंचायत स्तरीय अनुश्रवण की बैठक बुलाकर पात्र-अपात्र राशनकार्डधारी को चिंहित करे प्रशासन- सुरेंद्र
पंचायत स्तरीय अनुश्रवण की बैठक बुलाकर पात्र-अपात्र राशनकार्डधारी को चिंहित करे प्रशासन- सुरेंद्र
समस्तीपुर में करीब ढ़ाई लाख राशनकार्ड रद्द करना खाद सुरक्षा कानून से साथ खिलवाड़- प्रभात
राशनकार्ड रद्द मामले को लेकर माले ने शुरू किया जन अभियान
1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर राशनकार्ड धारियों का घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन
मानपुरा पंचायत में 1807 से 1999 तक कुल 192 राशनकार्ड रद्द किया गया- बंदना सिंह
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 28 मई 2022
प्रखण्ड के गरीबों का बड़ी संख्या में राशनकार्ड रद्द करने समेत जिले में करीब ढ़ाई लाख राशनकार्ड रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर अनुश्रवण की बैठक कर पात्र- अपात्र राशनकार्ड को चिंहित किया जाना चाहिए. इस मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार से जन अभियान शुरू किया है. इसे बारिकी से जांच- पड़ताल कर रद्द राशनकार्ड पुनः बहाल करने एवं बगैर जांच के राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले 1 जून से अंचल- प्रखण्ड पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील राशनकार्ड धारियों से की है.
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रखण्ड के मानपुरा पंचायत में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता मो० अफरोज एवं पर्यवेक्षण माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता ने की. मौके पर वार्ड सदस्य फारूख, इशरत परवीन, अजीबुन निशा, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह आदि मौजूद थे.
मौके पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मानपूरा वार्ड नंबर-5 का उदाहरण देते हुए कहा कि वार्ड में कुल 107 कार्डधारक हैं. इसमें से 40 कार्ड रद्द कर दिया गया है. मजे की बात है कि पूरे मनपूरा पंचायत में 192 कार्ड रद्द किया गया है. इसमें क्रमांक-1807 से 1999 तक लगातार 192 कार्ड रद्द कर दिया गया है. माले नेता ने सवालिया लिहजे में पूछा कि लगातार रद्द 192 कार्ड में एक भी गरीब नहीं थे जिनका कार्ड बचाया जा सकता था. उन्होंने आरोप लगाया कि धरातल पर जांच- पड़ताल किये बगैर ऐसी चैंबर में बैठकर कार्ड रद्द कर दिया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं. माले नेता ने गाँव- पंचायत में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों समेत अनुश्रवण समिति की बैठक कर गहन जांच- पड़ताल कर राशनकार्ड के पात्र एवं अपात्र चिंहित करने की मांग की है.
इसे लेकर 30 मई को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करने एवं 1 जून से ताजपुर अंचल- प्रखण्ड पर घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन चलाने की घोषणा की है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
इन मासूम बच्चों के हाथ में कलम और काफी होनी चाहिए, उन बच्चों के हाथों में कुछ जिम्मेदारों द्वारा तसला और कुदाल थमा दिया गया
चक काजीपुर में पेड़ पर लटकते शव को देख मचा हड़कंप
गुम हुए मोबाइल हाथ में मिलने से आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान
Leave a Comment: