विधानमंडल के बजट सत्र में आज विधानसभा में बजट पर चर्चा, सपा ने की सरकार को घेरने की तैयारी
विधानमंडल के बजट सत्र में आज विधानसभा में बजट पर चर्चा, सपा ने की सरकार को घेरने की तैयारी
पत्रकारिता जगत के अलख जगाने का काम किए थे बाबू बालेश्वर लाल-इंद्रजीत शुक्ला
पत्रकारिता जगत के अलख जगाने का काम किए थे बाबू बालेश्वर लाल-इंद्रजीत शुक्ला
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री बालेश्वर लाल जी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर, किया नमन
मेंहदावल तहसील संतकबीरनगर यूपी अब तक वासुदेव यादव की रिपोर्ट।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 35 वीं पुण्यतिथि मेंहदावल डाक बंगले पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मेंहदावल इकाई के पत्रकारों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के पद चिन्हों पर चलकर ही पत्रकारिता जगत को सफलता के उच्चतम शिखर पर ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष निश्चित रूप से एक महामानव थे। जिन्होंने पत्रकारों के हित में इस संगठन की नींव डाली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का योगदान समाज में कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपनी जान जोखिम में डालकर जिस प्रकार से निष्पक्ष खबरों का संकलन करता है वह देश के लिए बहुत ही आवश्यक है।ज़िला संरक्षक के.डी.सिद्दीकी ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष जी हमारे बीच हमेशा प्रेरणा स्रोत बन कर रहेंगे और उनके आशीर्वाद से संगठन निरंतर प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है। आने वाले समय में पत्रकारों का जो संघर्ष करने की ताकत है वह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बल पर ही मजबूत हो सकती है। अपने संबोधन में तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार की कलम तलवार से ज्यादा ताक़तवर होती है। पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को समझें और समाज में बिना किसी डर के काम करें पत्रकारों के लिए जो भी करना पड़ेगा हम लोग साथ रहेंगे। महामंत्री के रूप में आये पत्रकार पूरन सिंह के द्वारा कहा गया कि पत्रकार अपने स्वार्थ से परे आमजन के सुख दुख को अपने कलम के माध्यम से प्रेषित करता है। जिससे पीड़ित के दुख को दूर करने में मदद मिलती है। संगठन मजबूत होगा तो पत्रकार भी मजबूत होगा। बाबू बालेश्वर लाल जी ने संगठन को स्थापित कर पत्रकार को अपने उत्पीड़न के आवाज को उठाने का एक माध्यम भी दिया गया है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ला, ज़िला संरक्षक के.डी. सिद्दीकी, सुनील श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार बर्नवाल, पूरन सिंह, अनूप अग्रहरी, प्रशांत श्रीवास्तव, राजकपूर गौतम, वासुदेव यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, सुनील अग्रहरि, महबूब पठान, रियाज अहमद, गोरखनाथ राय, राममूरत दुबे, विनोद अग्रहरी, प्रदीप कुमार वर्मा, बनारसी चौधरी, केसी चौधरी, बेचन यादव, शोएब, आदि सदस्य शामिल रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
विधानमंडल के बजट सत्र में आज विधानसभा में बजट पर चर्चा, सपा ने की सरकार को घेरने की तैयारी
फफूंद स्टेशन मैं टूटा बंदरों का कहर एक महिला से 5000 नगदी
चोरी का आरोप लगा पुलिस में युवक को चौकी के अंदर बेरहमी से पीटा यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
Leave a Comment: