तीन युवकों ने एक किशोर के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस जांच में जुटी


उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद वृंदावन धाम की सनसनी खबर 


तीन युवकों ने एक किशोर के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस जांच में जुटी

वृंदावन। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर के साथ तीन नामजदों द्वारा दिनदहाड़े अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां तक कि आरोपियों ने अपने इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किशोर की मां ने तीन नामजदों के खिलाफ थाना जैंत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशोर के अनुसार गांव के ही एक पोशाक के कारखाने में काम करने वाले तीन युवक उसे 24 मई को शाम करीब 3-4 बजे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ शर्मनाक हरकत की। पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर समीप में रहने वाली एक महिला ने किशोर को बचाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बारे में घर वालों को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बाइट- पीड़ित किशोर

बाइट- प्रवीण मलिक, सीओ सदर
रिपोर्टर /- प्रताप सिंह

वृंदावन मथुरा से आगे देखिए वीडियो कैमरा पर्सन गौरव कृष्ण गोस्वामी के साथ स्पेशल नेशनल हेड ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।