प्रदेश भर में हाईवे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेजी से चल रही है इसी क्रम में नगर खुटार में दो-तीन दिनों से नगर पंचायत द्वारा लगातार अनाउंस करवाया जा रहा था


खुटार (शाहजहांपुर) । शासन की मंशा के अनुसार प्रदेश भर में हाईवे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेजी से चल रही है इसी क्रम में नगर खुटार में दो-तीन दिनों से नगर पंचायत द्वारा लगातार अनाउंस करवाया जा रहा था कि व्यापारी गण हाईवे पर फैले अतिक्रमण को हटा ले लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिस पर मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का कार्य कराया हाईवे के किनारे बनी दुकानों के आगे कुछ दुकानदारों ने हाईवे पर अतिक्रमण कर टीन सेड डाल रखे थे जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी से तुड़वा कर नगर पंचायत के हवाले कर दिया साथ ही बचे दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत भी दी।
मंगलवार को प्रशासन के द्वारा खुटार के अटल चौराहा से पुवायां रोड पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपने हो रहे नुकसान को देखकर दुकानदार आहत भी नजर आए।

 

इस कार्रवाही के दौरान उप जिलाधिकारी पुवायां सुशांत श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार, तहसीलदार पुवायां धर्मेंद्र कुमार पांडे, कानूनगो रामदास, हल्का लेखपाल विक्रम चंद्र, थाना प्रभारी धनंजय सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

रविंद्र कुमार की खास रिपोर्ट शाहजहाँपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।