2022: यूपी बजट सत्र से पहले बोले सीएम योगी, गरिमा के विरुद्ध कोई आचरण न करें विधायक


 2022: यूपी बजट सत्र से पहले बोले सीएम योगी, गरिमा के विरुद्ध कोई आचरण न करें विधायक,राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने सोमवार को सदन में जमकर हंगामा किया। इसका अंदेशा पहले से था, शायद इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानभवन परिसर से अपील की। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी विधानसभा होने के नाते जो भी कार्य सदन में होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी। सदस्य सदन में कोई भी ऐसा आचरण न करें, जो सदस्यों की गरिमा के विरुद्ध हो। साथ ही कहा कि सरकार सभी सार्थक और सारगर्भित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18वीं विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। इसी सत्र में गुरुवार को प्रदेश का वर्ष 2022-23 का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास, गरीबों के कल्याण, समाज के प्रत्येक नागरिकों के हितों के अनुकूल होगा। इस बजट सत्र में सदन के सभी सदस्य भाग लेंगे और बजट को पारित करके प्रदेश की 25 करोड़ जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए गरीबों, किसानों, नौजवानों के साथ आधी आबादी के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा-परिचर्चा के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात को रखने का मौका भी मिलेगा। सदस्य अपनी बात को तभी सदन में रख पाएंगे, जब विपक्ष सदन का माहौल सकारात्मक बनाने में अपना योगदान देगा। सरकार सभी सार्थक और सारगर्भित मुद्दों पर चर्चा के साथ ही उसका उत्तर देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

 

सीएम योगी ने विश्वास व्यक्त किया कि सदन के सदस्य अपनी रचनात्मक ऊर्जा का उपयोग प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में करेंगे। कहा कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोक कल्याण के लिए अवस्थापना विकास, गरीब कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो काम प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हैं, उन सब पर चर्चा के साथ ही भावी योजनाओं पर भी चर्चा का मंच सदन होता है। सदन चर्चा का बेहतरीन मंच होना चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।