एक माह से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।
एक माह से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।
एंकर- बाँदा जनपद के बबेरु तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बबेरु ओरन मुख्य मार्ग पर एक माह से एक दर्जन गांव के लोग लामबंद होकर बिजली की समस्या को लेकर बबेरु ओरन मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण घंटो बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। वही आरोप लगाया कि बिजली विभाग के एसडीओ एवं लाइन मैन उपभोक्ताओ से उगाही करके अपनी जेब भर रहे है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पहुच कर जाम खोलने के लिए दबाव बनाया। लेकिन समस्या समाधान कराने के लिए ग्रामीण अड़े रहे। वही नायब तहसीलदार, विद्युत अवर अभियंता पहुच कर आश्वासन दिया कि आज से बिजली के टूटे खंभे ठीक कराकर बिजली किं सप्लाई प्रारम्भ करा दी जाएगी। तब ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए।
वीओ - पूरा मामला बबेरु क्षेत्र के ग्राम भदेहदू का है। जहां बिजली की समस्या को लेकर पीसी पटेल की अगुवाई में एक दर्जन गॉवो के लोग लामबंद होकर बबेरु ओरन मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। वही सैकड़ो महिलाओ के साथ ग्रामीण बिजली विभाग के विरुद्ध सुबह से लेकर दोपहर तक नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती ही जा रहीं थी। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यदेव शर्मा, कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस बल पहुच कर जाम खोलने के लिए दबाव बनाया लेकिन ग्रामीण बिजली समस्या का समाधान किये जाने की मांग पर अड़े रहे। वही नायब तहसीलदार, बिद्युत जेई पहुचकर आंदोलित ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आज से ही टूटे खंभों को बदलने एवं 10 बजे रात तक बिजली की सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिद्युत एसडीओ एवं लाइन मैन ने उपभोक्ताओं से रुपयों की वसूली की है। सभी उपभोक्ताओं के रुपये लौटने की मांग किया है। वही सीओ ने भरोसा दिया कि उपभोक्ता लिखकर दे जाँच करके वसूली करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वही लाइन मैन को हटाने का जेई ने भरोसा दिया। तब ग्रामीण चक्का जाम खोलने को राजी हुए। जाम खुलते ही जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
बाइट - जाम लगाए पिसी पटेल
बाइट - जाम में बैठी महिला राजकुमारी
बाइट - पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा
ब्यूरो चीफ बांदा प्रशांत त्रिपाठी Up ab tak
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को प्रधान व विभाग द्वारा किया जा रहा प्रताड़ित, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा मीडिया प्रभारी ने कार्यवाही करने की मांग
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
Leave a Comment: