नजरी नक्शा से गायब मोतीपुर थाना नंबर-130 होगा दर्ज-बंदना सिंह


वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी की शिकायतकर्ता बंदना सिंह की उपस्थिति में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम के आदेश पर अपने कार्यालय में की सुनवाई

वार्ड परिसीमन एवं नजरी नक्शा में हुई त्रुटि दूर करने का मिला आश्वासन- बंदना सिंह

नजरी नक्शा से गायब मोतीपुर थाना नंबर-130 होगा दर्ज-बंदना सिंह

ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता )  : - - - -
पूर्व में पंचायत रह चुका कथित 22 टोले का गांव मोतीपुर थाना नंबर-130 को ताजपुर नगर परिषद के नजरी नक्शा में स्थान नहीं दिये जाने, वार्ड परिसीमन एवं चौहद्दी आदि गड़बड़ी की शिकायत महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह द्वारा जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह से किये जाने के आलोक में जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार की शाम उप निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता बंदना सिंह की उपस्थिति में शिकायत की सुनवाई की. इस दौरान ताजपुर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
  ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने सुनवाई कर रहे निर्वाचन पदाधिकारी समेत उपस्थिति अन्य अधिकारियों से कहा कि मोतीपुर कथित रूप से 22 टोले की गांव है. पूर्व में यह पंचायत रहा है. इसका अपना थाना नंबर-130 ऐलाट है. ताजपुर नगर परिषद के अधिसूचना में इसे लाया भी गया लेकिन नजरी नक्शा में इसे गायब कर दिया गया है. श्रीमती सिंह ने नजरी नक्शा में वार्ड परिसीमन की गड़बड़ी मसलन कस्बे आहर के वार्ड को मोतीपुर जमुआरी से पूरव शामिल करने का करीब 3 किलोमीटर की दूरी का वार्ड बनाने से संबंधित विरोध दर्ज कराया. उन्होंने नक्शा में चौहद्दी, सरकारी संस्थान, सड़कें आदि भी दर्शाने समेत खास टोले- मुहल्ले को बीच से अलग-अलग वार्डों में काटे गये जैसे गड़बड़ी भी सुधार करने का आग्रह अधिकारियों से किया.
   सुनवाई के बाद कार्यालय से निकलते ही पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर श्रीमती सिंह ने बताया कि मोतीपुर थाना नंबर-130 नक्शा में दर्ज करने, वार्ड परिसीमन, चौहद्दी, सरकारी कार्यालय, सड़के समेत उनके द्वारा सुझाये गये अन्य गड़बड़ी को उपस्थित अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का भरोशा दिलाया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।