कुएं में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत जबेरा दमोह
कुएं में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत जबेरा दमोह
जल्दी चमकेगी पावी और पूजा कॉलोनी की गलियां चेयरमैन रंजीत धामा ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
जल्दी चमकेगी पावी और पूजा कॉलोनी की गलियां चेयरमैन रंजीत धामा ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लगभग एक करोड रूपये की लागत से पावी गांव व पूजा कालोनी मे होने वाले विकास कार्यों का रिबन काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर पावी गांव व पूजा कालोनी के लोगों ने रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का ढोल नगाड़ों के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर रंजीता धामा ने ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू करने के लिये आदेश दिया तथा गुणवत्ता पूर्वक कार्य को करने के लिये निर्देशित किया एवं कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा सभी मानकों का पालन करते हुये कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराये ।
इस अवसर पर पावी गांव के मुस्लिम समाज ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके साथ हुये राजनीतिक साजिश की निंदा की तथा आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर तन-मन-धन से साथ रहने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि हमने कभी भी किसी जाति या धर्म विशेष को लेकर विकास कार्यों मे किसी भी प्रकार का भेदभाव नही किया है लोनी क्षेत्र की हिन्दू बहुल इलाकों मे विकास कार्य कराये हैं तो अपर कोट, टोली मोहल्ला, मुस्तफाबाद, प्रेमनगर सहित सभी मुस्लिम समुदाय की गलियां भी हमने बनवायी है हम सभी जाति व धर्म का सम्मान करते हैं तथा विकास कार्यों करवाने मे किसी प्रकार का भेदभाव नही करते आप सभी ने मुझे चुनकर नगरपालिका अध्यक्ष बनाया था मैने अपने अंतरमन से पूरी लोनी को अपना घर समझकर एवं लोनीवासियों को अपना परिवार समझा है तथा समान रूप से विकास कार्य कराये हैं आगे भी आप सभी को जानकारी दे रही हू कि जल्द ही लोनी मे करोडों रूपये के विकास कार्यों की सौगात लोनी नगरपालिका कार्यालय से जनता को मिलने जा रही है । इस अवसर पर अमित त्यागी, दुर्गेश चौधरी, बिट्टू चौधरी, रोहित बालियान, अंकित चौधरी, धर्मपाल ठेकेदार, तहसीलदार, मुफ़ीद आलम,सदाक़त राणा,इरफ़ान प्रधान, फ़तेह मुखिया ,अमीर साब फुरकान, नियाज़ुद्दीन अब्बासी, नदीम राणा. इनशाद नंबरदार. हाजी अय्यूब, रियासत चौहान, हाजी दिलशाद हाजी फ़रमान परवेज़ राणा सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कुएं में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत जबेरा दमोह
*सड़क सुरक्षा हेतु दिलाई गई शपथ अब तक न्यूज़ टीवी
महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान
Leave a Comment: