बांदा संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक क्लीनर की बालू खदान पर मौत,
बांदा संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक क्लीनर की बालू खदान पर मौत,
ब्रेकिंग न्यूज़ नगर मे अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही शुरू
यू पी अब तक न्यूज़चैनल
ब्रेकिंग न्यूज़
नगर मे अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही शुरू
आज दिनांक 20 मई 2022 को पुलिस उप अधीक्षक महोदय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उप जिलाधिकारी शाहाबाद और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शाहाबाद द्वारा सड़क पटरी पर और नालों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के संबंध में अल्लापुर चौराहे पर सभी दुकानदारों को बता दिया कि सभी दुकानदार अपने सामान अपने दुकान के अंदर ही रख कर बेचे जहां तक उनके दुकान की सीमा है उसके बाहर किसी भी तरह का अतिक्रमण ना करें और इसके लिए उनको कल 10:00 बजे तक का समय दिया गया है अगर वह लोग अपने से नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और उसको जेसीबी से तोड़ा जाएगा तथा उस पर आने वालाव्यय भी वसूल किया जाएगा इसके पूर्व शासन के निर्देश के क्रम में उक्त सभी व्यापारियों की बैठक भी करके उनको अवगत कराया जा चुका हैबार-बार अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माने के साथ- दर्ज होगी एफआईआर : - जिलाधिकारी
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में अवैध पार्किंग व अवैध अतिक्रमण को हटाया जाना है। इसके लिए नगर में दो टीमें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय मे हुई सड़क दुर्घटनाओं को शासन ने काफी गंभीरता से लिया है। सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सड़क के किनारे अवैध गुमटियों व ढाबों को हटाया जाएगा। सड़क के किनारे अवैध पार्किंग को हटाया जाएगा। एफसीआई गोदाम के आस-पास ट्रको को अवैध रूप से खड़े होने की अनुमति नही होगी। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि दुकान के सामान को दुकान की सीमा के अन्दर ही रखें। कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर अपना सामान न रखे। प्रथम चरण मे आज दुकानदारों से संवाद करते हुये अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने व्यापारियों से सहयोग मांगा और कहा कि व्यापारी अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। फुटपाथ पर कब्जा किसी को भी करने नही दिया जायेगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए मजिस्ट्रेट नामित किये गये है जो वार्डो मे जाकर अतिक्रमण व स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण करेगें। उन्होंने परिवहन विभाग को रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज पर रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग को अवैध पार्किग व अतिक्रमण के खिलाफ मुस्तैद रहने के निर्देश दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई से
नौशाद अली अंसारी
यूपी अब तक न्यूज़चैनल
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बांदा संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक क्लीनर की बालू खदान पर मौत,
जबेरा जनपद ग्राम चंडी चोपड़ा में बीते 2 माह से बूंद बूंद पानी के लिए परेशान है ग्रामीण
बाँदा... चौकी से चंद कदम पर चोरी, 6 महिने में उसी दुकान में 5 बार चोरी। चौकी बनी शो पीस। होमगार्डो के भरोसे चल रही चौकी
Leave a Comment: