ओमघाट में राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद ने गंगा आरती कर किया दीप दान


ओमघाट में राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद ने गंगा आरती कर किया दीप दान

यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट
 
फतेहपुर। अध्यक्ष राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार पं0 सुनील भराला ने गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल के साथ ओमघाट में गंगा आरती एवं पूजन किया। इस दौरान राज्य मंत्री पं0 सुनील भराला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा को स्वच्छ और अविरल निर्मल बनाने के लिये लगातार काम कर रही है। हम सभी का उत्तरदायित्व है कि गंगा को स्वच्छ बनाये रखें। आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद, श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य रविकांत मिश्रा, गायत्री परिवार के डा0 आर0पी0 दीक्षित, गिरधारीलाल गुप्ता, समिति के सुरेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, राधेश्याम हयारण, गुडडन जायसवाल, राम किशुन अग्रवाल, अंशु जायसवाल, निरंजन सिंह, रामकृष्ण अग्रवाल, आशीष अग्रहरि, राजदीप यादव, राम प्रकाश सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता रहे। आचार्य रामजी, आचार्य अखिलेश तिवारी ने विधि विधान से पूजन कराया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।