पुलिस अधीक्षक महराजगंज से एक महिला ने अपनी इज्ज़त बचाने हेतु लगाई न्याय की गुहार


पुलिस अधीक्षक महराजगंज से एक महिला ने अपनी इज्ज़त बचाने हेतु लगाई न्याय की गुहार


अब तक

महराजगंज

फरेन्दा-महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीमती निर्मला देवी पत्नी विक्रम सहानी ग्राम बजारडीह द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज डाक्टर कौस्तुभ को एक ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) लेख अपनी इज्ज़त बचाने हेतु लगाई न्याय की गुहार एसपी ने दिया जांच का आदेश।मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती निर्मला देवी ग्राम सभा बाजारडीह थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज की स्थायी निवासीनी हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ को ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि पति विक्रम पुत्र हरिद्वार सहानी पोखरा न० 18 लिए है जो हमारे गांव में ही है। और पोखरे का पट्टा हमारे भतीजा सन्दीप सहानी के नाम है। जिसमें मछली पालन होता है लेकिन हम प्रार्थीनी के गांव के दो लोग जिसमें कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र हीरा प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता पुत्र पल्टन गुप्ता व इबरार अहमद पुत्र मकबुल निवासी करमहवा खुर्द थाना पुरन्दरपुर व मुन्सलीन खान पुत्र अज्ञात निवासी रुनुवा थाना फरेन्दा दिनांक 11.05.2022 को शाय 05:00 बजे के लगभग प्रार्थीनी अपना पोखरा देखने गयी हुई थी कि हमको अकेला देखकर उपरोक्त लोग छेड़खानी करने लगे। मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो,गांव के लोगों की आवाज सुनकर भागते हुए उक्त लोगों ने कहा कि  अगर  किसी से तुम हम लोगों के बारे में बताओगी तो तुमको जान से मार देंगें। और पोखरे में जहर भी  डाल देंगे जिससे पोखरे की सारी मछलिया मर जायेंगी। हम प्रार्थीनी उन लोगों के छेडखानी से काफी परेशान हो चुकी हूँ मेरा घर से निकलना दुसवार हो गया है। इस सम्बन्ध में हमने स्थानीय थाने में उपरोक्त लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र लगभग 5 माह पूर्व दी थी। जिससे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।उक्त महिला ने कहा कि अगर उपरोक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो मैं अपनी इज्जत बचाने के लिए खुद ही अपनी जान दे दुगी। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पीड़ित महिला की बात सुनकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  डाक्टर कौस्तुभ ने फरेन्दा थानेदार को जांच कर उचित करवाई करने का फरमान जारी किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।