गैंगस्टर मोहम्मद आरिफ पुत्र गफ्फार खां निवासी पठान टोला सहसवान की तीन करोड़ 29 लाख  की अवैध संपत्ति हुई कुर्क


गैंगस्टर मोहम्मद आरिफ पुत्र गफ्फार खां निवासी पठान टोला सहसवान की तीन करोड़ 29 लाख  की अवैध संपत्ति हुई कुर्क


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

सहसवान आज दिनांक 19-5- 2022 दिन बृहस्पतिवार को समय 1:00 बजें करीब तहसीलदार सहसवान पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने आज फोर्स के साथ मोहल्ला पठान टोला स्थित गफ्फार मार्केट पहुंचकर वहां अनाउंस करके और डुगडुगी  बजवा कर मुनादी कराई और गैंगस्टर मोहम्मद आरिफ पुत्र गफ्फार खां निवासी पटोला की 19 दुकान व मकान जिसकी कीमत तीन करोड़ 29 लाख की कुर्की की गई जैसे ही पूरा फोर्स मार्केट पहुंचा लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए और गैंगस्टर मोहम्मद आरिफ के परिवार वाले और औरतें चीखें मार मार कर रोने लगी लेकिन पुलिस फोर्स ने सबको बाहर निकाल कर दुकान व मकान को सील कर दिया भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि हमने तो यह दुकान इनसे खरीदी हैं और हमारे पास इसका बैनामा भी हैं जो हम उपजिलाधिकारी सहसवान के यहां जमा कर चुके हैं और एक कॉपी कोतवाली में भी दे कर आ चुके हैं ये फिर हमारी दुकानों को सील क्यों किया जा रहा है इस पर तहसीलदार ने कहा यह जिलाधिकारी बदायूं के आदेश हैं अब आपको जो भी कुछ कहना है वहां जाकर कहें और अपने कागजात और अपनी बात उनके सामने रखें आपको 90 दिन का समय दिया गया है अगर इतने दिन के अंदर आप अपने कागजात या कोई भी प्रूफ अगर नहीं दिखा सके तो इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया जाएगा आज शहर में इस कार्रवाई को लेकर जगह जगह चर्चाएं होती नजर आ रही हैं कार्यवाही के समय सीओ सीपी सिंह व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला, एसएसआई जगबीर सिंह मुकेश कुमार ,एस आई सरिता रानी ,व पूरा फोर्स मौजूद रहा


संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।