नवदिया ओरीलाल में जिम्मेदारों की अनदेखी से लगा कूड़े का अंबार*


नवदिया ओरीलाल में जिम्मेदारों की अनदेखी से लगा कूड़े का अंबार*

*सफाईकर्मी की मानमानी से ग्रामीण परेशान, प्रधान पति रनधीर कुमार ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत*

खुटार शाहजहांपुर

ग्रामसभा स्तर पर साफ-सफाई करने के लिए नियुक्त किए गए सफाईकर्मी के मनमाने रवैया के चलते नाराज ग्राम प्रधान पति रनधीर कुमार ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।मालूम हो कि विकासखंड क्षेत्र के नवादिया ओरीलाल गांव में लगभग 5 महीने से सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम प्रधान पति रनधीर कुमार  का आरोप है कि सफाई कर्मचारी गांव में सफाई कार्य नहीं कर रहा। लगभग 5 महीनों से सफाई कर्मी की हरकत से परेशान गांव के लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। प्रधान पति रनधीर कुमारे ने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। लगातार सफाई न होने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का भय है प्रधान पति रनधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मी न आने से सफाई भी नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गांव की हर गली में गंदगी की भरमार है। उनका आरोप है कि मामले को लेकर कई बार अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन विभाग पहल नहीं कर रहा है। प्रधान पति  रनधीर कुमार ने कहा कि सफाईकर्मी गांव में नहीं आता, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान पति रनधीर कुमार ने जिला अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी से की है।

रविंद्र कुमार की खास शाहजहांपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।