बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वाँ जन्मदिन मनाया गया


बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वाँ जन्मदिन मनाया गया


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल


बदायूँ:- जनपद के विकास क्षेत्र जगत के ग्राम पंचायत गुरु गांव मैं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दिन में शोभा यात्रा निकाली गई जिस शोभायात्रा का शुभारंभ मूसाझाग थाना प्रभारी निरीक्षक एवं जिला पंचायत सदस्य अनीश पाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर किया शोभा यात्रा का शुभारंभ किया शोभायात्रा पूरे गांव में घूम कर पुनः अंबेडकर पार्क में पहुंची जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में थाना मूसाझाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा सभा का संचालन श्रद्धेय साहब सिंह बौद्ध ने किया इस सभा के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर मनवीर सिंह बौद्ध प्रवक्ता दास डिग्री कॉलेज बदायूं तथा सभा की अध्यक्षता श्रद्धेय भीमसेन सागर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बदायूं ने की इस सभा में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र के बारे में बताया इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ किया गया और जादूगर जेके सागर द्वारा जादू दिखाया गया रात्रि में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन किया गया इस मौके पर ओंकार सिंह रायसिंह ग्राम प्रधान गुरु गांव रघुवीर सिंह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट भारतीय नौसेना महेंद्र सिंह प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मपाल सिंह पूर्व प्रधान गिधौल अमरपाल सिंह प्रधान माहोरा उमेश कुमार ठेकेदार बदायूं आरपी सिंह त्यागी एडवोकेट चिरंजीलाल एडवोकेट हेमेंद्र गौतम जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी बदायूँ तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे ।

संवाददाता मुशाहिद रजा  बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।