कई पंचायतो को जोड़ने वाली जर्जर सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।


कई पंचायतो को जोड़ने वाली जर्जर सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।


ताजपुर/समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ):- जिले के ताजपुर को नगर परिषद बनाने के बाद भी प्रखंड के कई ऐसे सड़क है जहाँ कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड प्रशासन से जिला प्रशासन व लोक सेवा एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक तक सड़कों की स्थिति अपने आँखों से देखने के साथ साथ समाचार पत्रों के माध्यम से  जानकारी मिल चुकी है । बताते चलें कि प्रखंड के रहिमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला वार्ड संख्या 08 में दो सड़कों का बुरा हाल बना हुआ है बहेलिया टोला मस्जिद से ठगवा चौक स्थित कब्रिस्तान के निकट वाली सड़क जो पूसा मार्ग से सड़क मिली है वहीं इस वार्ड में मस्जिद से भेरोखड़ा, शाहपुर बधौनी, क्वारी, निरपुर के अलावा कई पंचायत से जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से ध्वस्त हो जाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।  बताते चलें कि वर्ष 2005 - 06 में इस पंचायत के पूर्व मुखिया शम्भू लाल थे।उनके ही द्वारा सड़क का मिट्टी करण एवं ईटकरण कराया था। उसके बाद आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया ।  जबकि अब नगर परिषद बनने के बावजूद पदाधिकारी ने इस गुजरने वाली सड़क साफ-सफाई अब पुरे नगर परिषद क्षेत्र के कचरे को उठवाकर गढ्ढे सड़क को भरने के बजाय सड़क पर ही गिराकर सफाई कर्मियों चले जाते है । गौरतलब है के दो लोकसभा दो विधानसभा एक एमएलसी क्षेत्र रहने के वाबजूद किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है । जबकि अब नगर परिषद बन गया है । मुहल्ले के कई लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर वर्षों से ऊपर खरंजा बना हुआ था जो लगभग दो वर्ष पहले मनरेगा की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मनरेगा के द्वारा मिट्टी कटाई के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो गई है। बताते चलें कि उक्त सड़क रहिमाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 08 के बहेलिया टोला मस्जिद से गुजरने वाले सड़क कई पंचायतों को जोड़ती है। सड़क ध्वस्त हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में काफी गुस्से में हैं ।  यहां तक कि क्षेत्र के विधायक भी इस सड़क की दुर्दशा अपनी आंखों से देखने के बाद सिर्फ़ हां में हां बोलने के बाद आज तक इस सड़क पर कोई भी पदाधिकारी से जनप्रतिनिधि ने अपना ध्यान आकृष्ट नहीं किया, जिसका परिणाम नगर परिषद चुनाव बहिष्कार करने का मन बना लिया है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।