पटियाली पुलिस ने हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर किए गिरफ्तार।
पटियाली पुलिस ने हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर किए गिरफ्तार।
पिकप ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
पिकप ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत
मृतक के पत्नी को 5 लाख रूपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी मिले- बंदना सिंह
ताजपुर / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 15 मई '22
तेज गति से समस्तीपुर की ओर जा रहा पिकप ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर चौक के पास मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत.
हाजीपुर के लगुराम निवासी मुनाक राय के पुत्र शशिकांत कुमार (25) के रूप में युवक की पहचान की गई. युवक आधारपुर निवासी स्व० मदन राय के यहाँ अपने ससुराल आया हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया की एक पिकप संख्या-BR 31 GB 2235 ने युवक को धक्का मारा एवं दूसरा पिकप संख्या-BR 06 GA 7451 ने सड़क पर गिरा युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई.
घटना से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने करीब 11 बजे से ताजपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर दिया. जाम खोलवाने की स्थानीय प्रशासन की कोशिश असफल रहा. पुन: मुफस्सिल एवं नगर थाना थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारियों की टीम भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय मुखिया मनीष यादव, पूर्व मुखिया विश्वनाथ राय समेत अन्य दलिय स्थानीय लोगों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने में सफलता पाई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ईधर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक की पत्नी अंजलि कुमारी को 5 लाख रूपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है.
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना के जिम्मेवार पिकप चालक पर कारबाई करने, गाड़ी की गति सीमा निर्धारित करने, बढ़ रहे सड़क हादसा रोकने की मांग जिला प्रशासन से की है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पटियाली पुलिस ने हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर किए गिरफ्तार।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं की सौगात
Leave a Comment: