अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ में रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से भेंट की
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ में रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से भेंट की
भारतीय किसान यूनियन में फाड़ : राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, दो दिन तक मान मनौवल करते रहे राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन में फाड़ : राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, दो दिन तक मान मनौवल करते रहे राकेश टिकैत =राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई।बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन हो गया। राकेश टिकैत लख़नऊ में दो दिन तक कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी और यूनियन में दो फाड़ हो गया।
रविवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान परिसर में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अध्यक्ष राजेश चौहान को बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर तथा प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई। यह संगठन केवल किसान हित में काम करेगा। राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा सभी कार्यकारिणी के सदस्य मूल भारतीय किसान यूनियन में किसी न किसी पद पर थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ में रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से भेंट की
दूसरे दिन के सर्वे का काम पूरा, ज्ञानवापी के चप्पे-चप्पे की फोटोग्राफी, कल फिर होगा सर्वेक्षण
दिनदहाड़े फायरिंग कर हथियारों के दम पर लूटा था जिसमे 22 लाख रु
Leave a Comment: