ताजपुर अंचल मुख्यालय पर 1 जून से होगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-माले
ताजपुर अंचल मुख्यालय पर 1 जून से होगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-माले
तालाबों का संरक्षण कागजों से शुरू कागजों में ही पूरा फतेहपुर से ब्यूरो अमित कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट
तालाबों का संरक्षण कागजों से शुरू कागजों में ही पूरा
फतेहपुर से ब्यूरो अमित कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट
फतेहपुर : दिन-ब-दिन तालाब पर कब्जा करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। दबंगों व भू माफिया द्वारा पक्के मकान बना लिए गए हैं। तालाबों पर पक्के मकान बनाने वालों की शिकायतें जागरूक लोगों ने किया लेकिन प्रशासन की उदासीनता उन पर भारी पड़ी। तालाब की जमीन पर पक्के मकान बने हैं। प्रशासन की उदासीनता ने जल स्रोतों को दफन कर दिया। तालाब, पोखरे व कुओं पर अतिक्रमण ने जल संकट पैदा कर दिया है। तालाब की जमीन पर बने मकान जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता की गवाही दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद यहां उन तालाबों का जिक्र किया जा रहा है जहां पक्के मकान बने हैं।तालाबों के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से योजनाएं तो बनती हैं, लेकिन मूर्त रूप नहीं ले पाती है। कागजों से शुरू होकर कागजों में सिमट जाती है। तालाब ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख स्त्रोत होने के साथ पशुधन भी उसी स्थान से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है l एक तरफ प्रशासन तालाब के सुंदरीकरण के लिए योजना पर कार्य कर रहा है, दूसरी तरफ नगर में अब भी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। शहर में तालाबों पर कब्जे की होड़ है। कहीं भूमाफिया हावी हैं तो कहीं घर-दुकान के सामने जमीन कब्जाने वाले। हालात यह है कि नगर पालिका परिषद के 84 तालाबों में अधिकांश का अस्तित्व खत्म हो चुका है। इक्का दुक्का बचे तालाब भी अतिक्रमण की गिरफ्त में समाते जा रहे हैं।
फतेहपुर नगर पालिका परिषद का 1962 में गठन हुआ था। शहर के आसपास के 49 गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए थे। नगर पालिका गठन के समय क्षेत्र में 84 तालाब आए थे, जिनका क्षेत्रफल 872 बीघे था। इनमें आधा सैकड़ा तालाब आबादी के मध्य स्थित थे। वर्तमान समय में गंगानगर, खलीलनगर, आबूनगर, गढ़ीवा, हरिहरगंज, झाऊपुर, नाथपुरी कालोनी के तालाबों का या तो अस्तित्व खत्म हो चुका है या फिर खत्म होने वाला है। नगर पालिका के अभिलेखों में ज्यादातर तालाबों का भूमिधरी दर्ज कर यह खेल किया गया है। इतना ही नहीं विस्तार के समय 11 सौ बीघे सरकारी जमीन दर्ज थी, लेकिन मौके पर इन जमीनों पर इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। डेढ दशक पहले तक बक्सपुर में उप विद्युत केंद्र राधानगर के पीछे और सामने सड़क के पार करीब 32 बीघे जमीन थी, जिसमें वर्तमान समय में या तो लोग खेती कर रहे हैं या फिर पक्के भवन बन चुके हैं। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण तालाब पर माफियाओं ने कब्जा किया है।
जल संरक्षण , तालाबों के बचाने अखंड बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय द्वारा पत्र लिखकर पीएम मोदी और सीएम योगी से तालाबों के संरक्षण की मांग की है l
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा की तालाबों को बचाने की मुहिम केवल एसी में बैठकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारी हैं l नगर में तालाब को मिटाने में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से प्रयास जारी है l
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ताजपुर अंचल मुख्यालय पर 1 जून से होगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-माले
बदायूं सहसवान दहगवां ब्लॉक के ग्राम भोगाजीत नगरिया मैं सरकारी धन का हो रहा हैं बंदरबाट
सराय के विवाद को लेकर नगर पालिका और भटियारा जाति के लोग आमने सामने, भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद
Leave a Comment: