प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा लावारिश हालात में मिली युवती को परिजनों को किया गया सुपुर्द..


 संवाददाता विकास कुमार अग्रहरी संत कबीर नगर जनपद - संतकबीरनगर                                                दिनॉक 05.05.2022*
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा लावारिश हालात में मिली युवती को परिजनों को किया गया सुपुर्द
            दिनांक 04.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा को क्षेत्र भ्रमण / पैदल गश्त के दौरान कस्बा खलीलाबाद के रेलवे स्टेशन के निकट एक लड़की लावारिश हालात में घूमती हुई मिली, संदिग्ध प्रतीत होने पर लड़की को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना पता थानाक्षेत्र खड्डा जनपद कुशीनगर बताया, घर वालों के डांटने व मारने के कारण घर से नाराज होकर भागना बताया गया । उक्त लड़की को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में सकुशल महिला थाना पर लाया गया व जलपान आदि कराया गया । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा तत्काल उक्त लड़की के परिजनों से जरिए दूरभाष संपर्क स्थापित कर परिजनों को महिला थाने पर बुलाया गया । पहचान हो जाने के बाद आज दिनांक 05.05.2022 को नियमानुसार उक्त लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस का ह्रदयातल से धन्यवाद दिया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।