मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद सीतापुर के गल्ला मण्डी परिसर में


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद सीतापुर के गल्ला मण्डी परिसर में सांसद सीतापुर राजेश वर्मा व जिलाधिकारी अनुज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि । इससे योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों की बेटियों का अपना घर बस जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गरीब बेटियों की शादी के लिये यह योजना बनायी है जिसे हर पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इसका लाभ प्राप्त कर सकता है तथा सरकार गरीबों के उत्थान के लिये हर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी के माता-पिता बेटी की शादी के लिये अपना सबकुछ बेंचकर उनकी शादी करते थे परन्तु अब उनके लिये मुख्यमंत्री जी ने सामूहिक विवाह योजना लागू करके बेटी के गरीब माता-पिता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र लाभार्थी छूट गये है वह अपना रजिस्ट्रेशन करा ले ताकि अगले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत उनको इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जोड़ों के पास जाकर अपना आर्शीवाद प्रदान किया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
माननीय नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जी हर गरीब के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी करायी जा रही है जो किसी अन्य सरकारों ने नही किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का जिन पात्र लोगों को लाभ लेना है तो वह अपना रजिस्ट्रेन अवश्य करायें। यह योजना इसलिये लागू की गयी है जिससे बेटी के माता-पिता पर बोझ न पड़े और बेटी का घर बस जाये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मण्डी परिसर में 67 एवं अन्य विकास खण्डों में 183 कुल 250 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें अनुसूचित जाति के 196, अन्य पिछड़ा वर्ग के 45, सामान्य वर्ग के 04 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 05 जोडें विवाह के लिये सम्मिलित हुये हैं। विकास खण्ड कसमण्डा, सिधौली, पहला बिसवां में 48 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सिधौली में, विकास खण्ड लहरपुर, बेहटा, हरगांव एवं नगर पालिका हरगांव में 39 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हरगांव में, विकास खण्ड मिश्रिख, गोंदलामऊ में 24 जोड़े का सामूहिक विवाह गोंदलामऊ में, विकास खण्ड पिसावां, महोली, परसेण्डी में 36 जोड़े का सामूहिक विवाह महोली में, विकास खण्ड रामपुरमथुरा, महमूदाबाद, रेउसा में 36 जोड़े का सामूहिक विवाह महमूदाबाद में, विकास खण्ड खैराबाद एवं नगर पालिका खैराबाद, ऐलिया, मछरेहटा, सकरन एवं न0पा0 सीतापुर में 67 जोड़ों का नवीन गल्ला मण्डी परिसर में विवाह सम्पन्न हुआ। उक्त योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े को धनराशि रू 10000 की महत्वपूर्ण जीचें उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिसमें बक्सा, चांदी की पायल, बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वर-बधू के कपड़े, सिंगारदान आदि का वितरण किया जा रहा है तथा कन्या के खाते में 35000 रूपये की धनराशि स्थानान्तरित की गयी है तथा विवाह होने के दौरान 6000 रूपये की धनराशि प्रति जोड़े पर व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शादी के जोड़े पर कुल 51000 की धनराशि का व्यय किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मी बंगाल की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।