सोलर प्लांट में तैनात सिक्युरिटी इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया चोरी की नियत से बेखौफ बदमाश करते हैं फायरिंग


हजरत पुर बदायूं उत्तर प्रदेश 

स्लगं- बदायूं के थाना हजरतपुर के अंतर्गत ग्राम दुबरी  हसौरा सोलर प्लांट में तैनात सिक्युरिटी इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया चोरी की नियत से बेखौफ बदमाश करते हैं फायरिंग


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

एंकर-  यूं तो जब से बाबा का बिल्डोजर अपराधी और माफियाओं पर चलना शुरू हुआ तब से क्राइम एवम अवैध कारनामें करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन इसका असर यूपी के जनपद बदायूं में बिलकुल भी नही है, आपको बता दें ताजा मामला बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम दुबरी हसौरा के निकट बने सोलर प्लांट का है, जहां तैनात सिक्युरिटी इंचार्ज नरेंद्र पाल सिंह ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देते हुए बताया है सोलर प्लांट में देर रात लगभग 10 बजे तीसरे या चौथे दिन चोरी की नीयत से फायरिंग की जाती है,जिसकी तत्काल सूचना डायल 112 को भी दी जाती है और थाना हजरतपुर पुलिस को भी दी जाती जब पुलिस मौके पर आती है तो कुछ मिनट शांत होकर पुलिस से सामने भी फायरिंग की जाती है,और पुलिस टाल मटोल कर वहां से चली जाती है
आपको बता दें वहीं सिक्युरिटी इंचार्ज नरेंद्र पाल सिंह ने बताया हमने इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है,देखने वाली बात ये है कि पुलिस को इसकी सूचना होने के बाद भी अभी तक थाना पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नही उठाया गया है,इंचार्ज नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया अगर ऐसे ही पुलिस अनजान बनी रही तो एक दिन बड़ी घटना भी हो सकती जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रसासन होगा,मौके पर पहुची पुलिस ने कहा सिक्योरिटी गार्डों को अपने बचाव करते हुए ड्यूटी करें,और प्रयाप्त सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती की माँग करें,यह कहकर पुलिस वल वापस लौट आया था,इस सम्बन्ध में नरेंद्र पाल सिंह सिक्योरिटी इंचार्ज पेन सिक्योरिटी नोयडा ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है,और उचित कार्यवाही करने की माँग की है, वही इस मामले में सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा ने बताया है मामला संज्ञान में नही था अब संज्ञान में आया है आवश्यक कार्यवाही एवम जांच शुरू की जाएगी

वाइट-  सिक्योरिटी गार्ड

वाइट- .नाइट लेवर गणेश कुमार


बदायूं से मुशाहिद रजा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।