जौनपुर जिले की बेटी व ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय करने के बाद  


जौनपुर जिले की बेटी व ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय करने के बाद  जौनपुर अपने गांव तियरा पहुँची 
गांव पहुचने के बाद बदलापुर से नम्रता के गांव तियरा तक जोरदार स्वागत किया गया डीजे की धुन पर लोग थिरकते हुए खुशी से झूम रहे थे । बेटी इस कामयाबी पर पूरा गांव खुश हैं

हालांकि वह 53 किलो भार वर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक मुकाबले में हार गई थी लेकिन कांस्य पदक जीतकर नम्रता ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
इस जीत से हर कोई उसे बधाई दे रहा है।

नम्रता से पूछने पर बताया कि मेरे कोच मनोज यादव और गांव वालों के सहयोग से आज मै इस मुकाम पर पहुँच पाई हूँ मै सबका दिल से शुक्रिया अदा करती हूं

आपको बता दे कि बेहद गरीब होने के कारण नम्रता के सामने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे का संकट आ गया था, 
नम्रता यादव की आर्थिक मदद के लिए कई लोग सामने आ गए जिससे बेटी प्रतियोगिता में शामिल हो सकी।

नम्रता के कोच व सराययूसुफ निवासी मनोज यादव बताते हैं कि नम्रता यादव अभी 22 की है मूल रूप से खुटहन ब्लॉक के तियरा गांव की निवासी है, 
उनके पिता अमरनाथ यादव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 
साढ़े तीन साल की उम्र में ही मां अनीता के साथ ननिहाल मछलीशहर के बरईपार स्थित नेवढ़िया गांव में रह रही है। जौनपुर से शिवम दुबे की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।