जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील तुलसीपुर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न


जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील तुलसीपुर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें अधिकारी- डीएम

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

  बलरामपुर   शासन की मंशानुरूप आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के सभी तहसीलों में संपन्न हुआ।
                तहसील तुलसीपुर में जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
                  उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकरोट आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण ना होने पाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजानाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्रों को दिये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया।
                   संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। शिकायत लम्बित होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुये विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस तुलसीपुर में कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर   11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का तीन दिवस के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे।
                     इस दौरान एसडीएम मंगलेष दुबे, सीएमओ डा0 सुशील कुमार, तहसीलदार प्रमेश कुमार, सीओ कुॅवर प्रभात् सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राना व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 72 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 07 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
                        इस अवसर पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, तहसीलदार रामआश्रय व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
                      तहसील बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र बहादुर, तहसीलदार अरुण कुमार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।