का० रामदेव वर्मा की याद में नरहन में आहुत संकल्प सभा में भाग लेंगे माले कार्यकर्ता


का० रामदेव वर्मा की याद में नरहन में आहुत संकल्प सभा में भाग लेंगे माले कार्यकर्ता

6 जून को माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के काफिले का गांधी चौक पर स्वागत करेंगे माले कार्यकर्ता

ताजपुर  / समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) 4 जून 2022

  दिवंगत दिग्गज कम्युनिस्ट नेता का० रामदेव वर्मा की याद में 6 जून को नरहन उच्च विद्यालय मैदान में आहुत संकल्प सभा में 1 बजे से प्रखण्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल, टेम्पू, कार आदि से भाग लेंगे. इसे सफल बनाने को लेकर पर्चा वितरण, पोस्टेरिंग, जन संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय शनिवार को मोतीपुर वार्ड-10 में भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में लिया गया.
   इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले कार्यकर्ता 6 जून को 12 बजे ताजपुर के गांधी चौक पर माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का० राजाराम सिंह आदि का स्वागत करेंगे एवं उनके कारवां का नेतृत्व करते हुए सभा स्थल नरहन की ओर कुंच करेंगे. माले नेता सुरेन्द्र ने संकल्प सभा में भाग लेकर ताजपुर वासियों से सफल बनाने की अपील की है. बैठक में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह ने भाग लेकर अपने- अपने विचार व्यक्त की. बतौर अतिथि माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह उपस्थित थी. बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।