शासन की शक्ति के बाद भी नहीं बन्द हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन


शासन की शक्ति के बाद भी नहीं बन्द हो रहा डग्गामार वाहनों का संचालन

 योगी सरकार के निर्देशों की उड़ाई धज्जियां डग्गामार वाहनों का संचालन फिर से हुआ शुरू ।


बिलारी। योगी सरकार के निर्देश अनुसार  सड़कों पर अब नहीं चलेंगे डग्गामार वाहन और ना ही की जाएगी अवैध वसूली जिसमें बिलारी प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए नगर में हाईवे से संचालन कर रहे डग्गामार वाहन बसें  मैजिक वैन आदि का संचालन रोक दिया प्रशासन की तरफ से मिले आदेश में सिर्फ परमिट वाले वाहन ही चल सकेंगे बिना परमिट के वाहन चलाने पर अवैध माना जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी डग्गामार वाहनों के चलने से सड़क पर अतिक्रमण जैसी स्थिति बनी रहती है अवैध वसूली होना शुरू हो गई थी जिसके चलते योगी सरकार ने सख्त कदम उठाया डग्गामार वाहन बंद होने से वाहन मालिक परेशानी में आ गए जिसके चलते बस यूनियन ने प्रशासन से मुलाकात की और निर्णय लिया गया कि बस यूनियन अपनी एक जगह स्थगित कर ले जिससे सड़क पर अतिक्रमण ना लगे और केवल परमिट वाले वाहन ही सड़क पर चल सकें बस यूनियन ने जगह स्थगित कर परमिट वाली बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया लेकिन कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री के निर्देशों को ताक पर रखते हुए परमिट वाले वाहनों की आड़ में अवैध रूप से वाहन चलने शुरू हो गए जिसमें टाटा मैजिक, मारुति वैन  व डबल डेकर बसे आदि शामिल है मंगलवार को ऐसा कई बार देखने को मिला रोडवेज बस स्टैंड के आसपास टाटा मैजिक, मारुति वैन और लॉन्ग रूट की डबल डेकर बसें दिखाई दी जिसकी वजह से फिर एक बार सड़क पर अतिक्रमण जैसी स्थिति बनने लगी है। इसको लेकर प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा  हैं। सबसे ज्यादा लंबे रूट को चलने वाले डग्गामार वाहन बसें डबल डेकर अपनी मनमानी करती दिखाई दी लंबे रूट की यह बसें कई थानों के सामने से होकर गुजर जाती है आखिर किसकी सह पर यह डबल डेकर बसें चलाई जा रही है आखिर कोन है जो इन बसों का संचालन करा रहा है प्रशासन की आंखों के सामने सब कुछ होते हुए भी प्रशासन आंखें मूंदे पड़ा है कौन है इसके जिम्मेदार,।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।